देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreसरकार ने कोविड के खिलाफ एहतियाति उपायों में किसी तरह की ढील नहीं देने की अपील करते हुए कहा है कि खतरा अभी टला नहीं है। स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने आज नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोविड नियमों की अनदेखी पर की गई टिप्पणी का जिक्र करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में भीड-भाड वाली जगहों पर लोगों के सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने और बिना मास्क लगाये घूमने की जो तस्वीरें तथा वीडियो सामने आए हैं उस पर प्रधानमंत्री ने गहरी चिंता जताई है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से कहा है कि हमारा काम लोगों में डर पैदा करना नहीं बल्कि उनसे पूरी सावधानी बरतने का अनुरोध करना है ताकि आने वाले समय में हम इस महामारी से निजात पा सकें। महामारी की वर्तमान स्थिति पर श्री अग्रवाल ने कहा कि देश में कोविड के दैनिक मामले लगातार कम हो रहे हैं और पिछले सात-आठ सप्ताह से स्वस्थ होने वालों की दर भी बढ रही है। उन्होंने कहा कि सात मई को कोरोना के मामले करीब चार लाख 14 हजार के उच्चतम स्तर तक पहुंच गये थे लेकिन उसके बाद से इनमें लगातार कमी आ रही है। श्री अग्रवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के केवल 43 हजार 393 मामले सामने आए हैं और पिछले एक सप्ताह में दैनिक मामलों में नौ प्रतिशत की कमी आई है।













Related Items
पोर्टर पुरस्कार 2023: कुशल कोविड प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय को मिला इंटरनेशनल अवार्ड
हिमाचल सरकार ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के केस वापस लिए
कोविड में नौकरी जाने वालों की सरकार करेगी आर्थिक मदद, देगी बेरोजगारी भत्ता