BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दिल्ली से आधी कीमत में हुआ नयति में ट्यूमर का ऑपरेशन

नयति मेडिसिटी में हुए आॅपरेशन के बाद मरीज एवं चिकित्सक मथुरा। नयति मेडिसिटी में अभी तक देश के विभिन्न भागों हरियाणा, राजस्थान तथा दिल्ली एनसीआर आदि कई प्रान्तों के मरीज लगातार अपना इलाज कराने आ रहे हैं लेकिन अब विदेशों से भी मरीज अपना इलाज कराने नयति मेडिसिटी आना शुरू हो गए हैं।

 29 वर्षीय अफगानिस्तान निवासी वजीर अक्का कई सालों से होने वाले सिरदर्द तथा उसके साथ होने वाली उल्टियों से काफी परेशान थे। उनको अक्सर दौरे भी पड़ने लगे थे जिसकी वजह से वे अक्सर बेहोश तक हो जाया करते थे। अफगानिस्तान के आज के हालातों के कारण वहां कोई अच्छा डॉक्टर भी मौजूद नहीं था जो उनको उचित सलाह दे सके। तभी किसी की सलाह पर वे दिल्ली आये जहां उन्होंने एक निजी अस्पताल में अपनी जांच कराई। डॉक्टर ने उन्हें बताया कि उनके सिर में ट्यूमर है जिसका तुरन्त ऑपरेशन की आवश्यकता है। वजीर ऑपरेशन के लिए तो राजी थे लेकिन खर्चा सुनते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। ऑपरेशन में होने वाला खर्च दिल्ली के खर्च से आधा होने के कारण वजीर की आंखों में चमक आ गयी और उन्होंने अपना ऑपरेशन नयति मेडिसिटी में कराने का फैसला कर लिया। ऑपरेशन के बाद वजीर बिल्कुल स्वस्थ हैं। इस अवसर पर नयति मेडिसिटी की चेयरपर्सन नीरा राडिया ने कहा कि हमने नयति मेडिसिटी ब्रजवासियों की सेवा तथा उनके इलाज के लिए शुरू किया था। धीरे धीरे आसपास के राज्यों के मरीज भी नयति मेडिसिटी पर भरोसा करके आने लगे। नयति मेडिसिटी के न्यूरो सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. एस के गुप्ता ने बताया कि वजीर की सीटी स्कैन तथा एमआरआई कराके मालूम हुआ कि इनके सिर के बाएं हिस्से में एमएम का ट्यूमर है। जिसे बिनाइन  (ब्रेन ट्यूमर) बोलते हैं और ये ऑपरेशन के बाद बिल्कुल ठीक हो सकता हैं। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More