देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। यमुनोत्री धाम से लौट रही मथुरा के तीर्थयात्रियों की महिन्द्रा थार ड्राइवर की लापरवाही से अनियंत्रित होकर ओजरी गांव के पास थाना बरकोट क्षेत्र में गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें कार सवार मथुरा निवासी दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक युवती की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। कार में सवार अन्य एक युवती और दो युवक गंभीर घायल हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हादसे पर दुःख जताते हुए घायलों के मुफ्त इलाज के निर्देश दिए।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवर शाम को मथुरा निवासी चार युवक और दो युवतियां यमुनोत्री धाम के दर्शन के बाद मथुरा लौट रहे थे। लौटते समय यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी गांव के पास उनकी महिंद्रा थार यूपी85 एएक्स 4141 चालक की लापरवाही से अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसडीएम रोहित मीणा सहित पुलिस, एसडीआरएफ और 108 की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने करीब एक घंटे का रेस्क्यू चलाकर मृतकों के शवों और घायलों को खाई से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार मथुरा निवासी राहुल उम्र 26 वर्ष और दीपक चैधरी उम्र 28 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में विनय गौतम पुत्र रघुनाथ उम्र 25 निवासी गोवर्धन रोड मथुरा, पंकज पुत्र डौरीलाल सैनी उम्र 24 वर्ष और गौरी शर्मा ,पायल शर्मा पुत्री कोमल शर्मा उम्र 18 वर्ष शामिल हैं। इन्हें उपचार के लिए 108 की मदद से पीएचसी बड़कोट पहुंचाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल गौरी शर्मा ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। बड़कोट थानाध्यक्ष संतोष कंुवर द्वारा घटना की सूचना मथुरा के मृतकों और घायलों के परिजनों को दी गई , सूचना पर पहुंचे परिजनों को पोस्टमार्टम के पश्चात शव सौंप दिए गए जो आज रविवार तड़के 4 बजे तक पहुंचने की उम्मीद है। मृतक दीपक चैधरी मथुरा एमईइस मे कार्यरत था । उसने अपने पीछे 6 वर्ष की पुत्री व ढाई वर्ष का पुत्र छोड़ा है। युवा मौत पर गोवर्धन रोड स्थित पूरी मायापुरम कॉलोनी व पैतृक गांव नगला मोरा में कोहराम मच गया है। विदित रहे कि दीपक युवा जाट विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष , संघ के स्वयंसेवक , वरिष्ठ पत्रकार व भाजपा नेता चैधरी विजय आर्य का चचेरा भाई है।













Related Items
मानसून का कहर : हिमाचल के किन्नौर में फटा बादल, कैलाश यात्रा पर लगी ब्रेक: ITBP ने 413 तीर्थयात्रियों को ज़िपलाइन से बचाया
मथुरा के इस्कॉन मंदिर में सदस्यता रसीदों का घोटाला, एफआईआर दर्ज
धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाओं वाला क्षेत्र है मथुरा-वृंदावन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ