BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

विधवाओं को स्वावलंबी बनाने में जुटे समाज के शिल्पी

विधवा महिलाओं की सिलाई मशीन वितरित करते एसडीएम व सीओ गोवर्धन तथा आयोजक मंडल के पदाधिकारीअमेरिका की लुम्बा फाउंडेशन ने स्थानीय की सहायता से खड़ी की सेवा की इमारत

राधा कृष्ण सेवा समिति के सहयोग से 500 विधवाओं को सिलाई  प्रशिक्षण देकर बांटी सिलाई मशीन

गोवर्धन। विधवा की शून्यता किसी भी भावनात्मक रिश्ते से नही भरी जा सकती। असहनीय वेदना झेलती विधवा का जिंदगी भी कदम कदम पर इम्तिहान लेती प्रतीत होती है। समाज के शिल्पी सेवा के पुष्प बिछाकर इस मुश्किल राह को आसान बनाने का प्रयास करते हैं। ऐसी ही एक शख्शियत राज लुम्बा आश्रित जिंदगी में खुशियां उकेरने वाले  शिल्पकार बन गए हैं।

 फाउंडेशन के हेमंत ने बताया कि राज लुम्बा की मां पुष्पावती कम उम्र में विधवा हो गई । मां के संघर्ष और कष्टों से व्यथित राज ने विधवाओं की मदद को दोनों हाथ खोल रखे हैं। राज अमेरिका के जानेमाने व्यापारी हैं।

लुम्बा फाउंडेशन ने स्थानीय राधाकृष्ण सेवा समिति के सहयोग से मथुरा में पांच सौ विधवा महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के उपरांत सभी महिलाओं को सिलाई मशीन भी निश्शुल्क उपलव्ध कराई।

गुरुवार को राधाकुंड में उज्ज्वल ब्रज द्वारा संचालित जन सुविधा केंद्र के प्रांगण में सिलाई वितरण समारोह आयोजित किया। कार्षि्ण संत हरिओम बाबा, एसडीएम सदानंद गुप्ता, सीओ आलोक दुबे, उज्ज्वल ब्रज के अनंत शर्मा, फाउंडेशन के पवन कुमार, हेमंत कुमार तथा समिति के पूरन कौशिक ने 100 महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सिलाई मशीन वितरित की। बाकी चार सौ महिलाओं को शुक्रवार को दी जाएंगी। एसडीएम ने सभी महिलाओं को मशीन के साथ काम देने पर बल दिया। उन्होंने शासन की योजनाओं का पूर्ण लाभ देने का भी आश्वासन दिया। राधाकृष्ण सेवा समिति के सचिव पूरन कौशिक ने सेवा कार्यों को गति देने के बात कही। इस पुनीत कार्य में नायब तहसीलदार अजय कुमार, जिप सदस्य ठा खजान सिंह, राधाकुंड चेयरमेन प्रतिनिधि दाऊजी ठेकेदार, दिलीप यादव, मुकेश तिवारी, रामेश्वर, कुलदीप दीक्षित आदि का सहयोग है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More