देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। प्रति बर्ष की भांति इस बर्ष भी अमरनाथजी में चालीस दिवसीय विशाल भण्डारे का आयोजन किया जायेगा, जिसमें यात्रियों के लिये भोजन सामग्री सहित रहने व् ठहरने की समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएँगी जिससे अमरनाथजी के दर्शन को जाने वाले दर्शनार्थियों किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, भक्तों के सामूहिक सहयोग से सेवा समिति द्वारा भोजन सामग्री व् ठहरने के लिये बिस्तर आदि बाबा भोले नाथ का पूजन अर्चनकर ट्रकों द्वारा अमरनाथजी के लिए भेजी गयी। त्रिलोक शिव शक्ति सेवा समिति द्वारा प्रति बर्ष की भांति बारहवें विशाल भण्डारे का आयोजन जवाहर टर्मिनल, शैतानी नाला, जम्मू कश्मीर में 29 जून से किया जा रहा है, भण्डारे का आयोजन 7 अगस्त तक किया जायेगा, भण्डारे के आयोजन हेतु 25 टन भोजन सामग्री सहित यात्रियों के ठहरने व् अन्य सुबिधाओं संबंधी आवश्यक वस्तुओं आदि को बाबा भोले नाथ का श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चनकर प्रस्थान कराया, भण्डारे दर्शनार्थियों के लिये भोजन, पेयजल, ठहरने के लिये बिस्तर, टेंट सहित सभी सुबिधाओं को उपलब्ध कराया जाता है। श्री त्रिलोक शिव शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष ए0के0शर्मा (बदायूं) एवं महासचिव दिनेश चंद्र अग्रवाल बिसाबर वालों ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवा समिति विगत बारह बर्षों से अमरनाथ जी में विशाल भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है, भण्डारे में समिति से मथुरा सहित बदायूं, आगरा, बरेली, कासगंज व् टूंडला आदि क्षेत्रों से सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जुड़े हुए हैं, उन्ही श्रद्धालुओं के सामूहिक सहयोग से विशाल भण्डारे का प्रति बर्ष आयोजन किया जाता है। सेवा समिति के संरक्षक पारस अग्रवाल बिसाबर वाले, कल्याण दास, किशन चंद बृजवासी, अरविन्द कुमार, राकेश चैधरी, आगरा से प्रवीन शर्मा, अशोक गौगिया, बृजेंद्र सिंह, अजय गुप्ता, बदायूं से सुनील शर्मा, किशोर कुमार एडवोकेट, हरीश शर्मा, कासगंज से विजय साहू, नवीन सारस्वत आदि श्रद्धालुओं शिवजी आराधना व् पूजा अर्चना कर भण्डारे के लिए भोजन सामग्री व् टीन शेड, आदि को ट्रकों में लदवाकर प्रस्थान कराया ।













Related Items
खेलो भारत नीति 2025 से खेल सामग्री के आयात पर भारत की निर्भरता कम होगी - रिपोर्ट
अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से जारी, 90 हजार से अधिक लोगों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ कहा जाने वाला परशुराम महादेव मंदिर