BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आरटीओ की टीम ने डीजल टैम्पो पर कसी लगाम

पुलिस लाइन स्थित चल रहे टैम्पो के कागज एवं लाइसेंस परखते आरटीओ अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा ओवरलोड वाहनों के काटे चालान 

मथुरा। जिलाधिकारी द्वारा चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के तहत गुरूवार आरटीओ अधिकारी की टीम ने शहर में डीजल टैम्पो तथा बिना लाइसेंस के चल रहे वाहनों का चालान काटा एवं जांच पड़ताल की। जनपद में हो रही ओवरलोड वाहनों द्वारा दुर्घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए यह सराहनीय कार्य किया गया है। जिसकी हर जगह लोग प्रशंसा करते हुए नजर भी आए। 

विदित हो कि मथुरा जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने जनपद में चल रहे डीजल टैम्पो तथा ओवरलोड वाहनों द्वारा हो रही दुर्घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए आरटीओ को निर्देश दिए थे कि चैकिंग द्वारा पूरे जनपद के टैम्पो चालकों को खंगाला जाए। जिससे अपराध एवं दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके तथा राजस्व की बढ़ोत्तरी हो सके। 

गुरूवार को आरटीओ कार्यालय के मनोज कुमार मिश्रा ने पुलिस लाइन स्थित चल रहे डीजल टैम्पुओं की जांच की तथा उनके कागजों को परखा कि लाइसेंस सही है या फर्जी। बिना लाइसेंसों के टैम्पों को उन्होंने सील किया है तथा ओवरलोड वाहनों के कई चालान काटे। मनोज कुमार मिश्रा के अनुसार यह चैकिंग अभियान डीएम द्वारा दिए गए आदेशों को लेकर चलाया गया है। जनपद में ओवरलोड वाहनों द्वारा हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगे साथ ही अपराधिक किस्म के टैम्पो चालक खुलेआम अब यात्रियों को नहीं लूट सकेंगे तथा डीजल के टैम्पो जनपद में पूरी से बंद है, फिर भी लोग इसे चला रहे है, जिसकी शिकायतें आए दिन आ रही थी। इन्हीं सबको लेकर आज यह चैकिंग अभियान चलाया गया है। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More