BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

पाकिस्तानी फैन ने पूछा, बाप कौन तो मारने दौडे मोहम्मद शमी

पाकिस्तानी फैन ने पूछा, बाप कौन तो मारने दौडे मोहम्मद शमीनई दिल्ली । भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच कभी भी कोई मैच खेला जाए, भावनाओं का ज्वार चरम पर होता है। ऐसे में कई बार मामला बिगड़ जाता है। रविवार को लंदन में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के बाद कुछ ऐसा ही देखने को मिला। हर कोई मान रहा था कि पाकिस्तान को हराकर भारत ही चैंपियन बनेगा, लेकिन हुआ इसके बिल्कुल उलट।

टीम इंडिया को 180 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। स्टेडियम में दोनों ही टीमों का मनोबल बढ़ाने के लिए काफी संख्या में दर्शक आए थे। हार के बाद जहां भारतीय प्रशंसकों के चेहरे उतरे हुए थे, वहीं पाकिस्तानी फैंस के कदम जमीन पर नहीं टिक रहे थे। टीम इंडिया के खिलाड़ी जब ड्रेसिंग रूम की ओर लौट रहे थे, तो पाकिस्तान के एक प्रशंसक ने तो हदें ही पार कर दीं।

उसने भारतीय खिलाडिय़ों का मजाक उड़ाते हुए उनसे पूछा कि, बाप कौन है? कप्तान विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी व अन्य क्रिकेटर्स ने तो इस बात पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को यह बात नागवार गुजरी। शमी रुके और पीछे मुडक़र उस फैन के पास गए और तैश में आकर उससे कहा, क्या? धोनी, शमी के पीछे ही थे और उन्होंने मामला बिगड़ता देख बीच-बचाव किया। वे शमी को समझा-बुझाकर ड्रेसिंग रूम में ले गए। उल्लेखनीय है कि रविवार (18) को फादर्स डे था और पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर इसे लेकर पाकिस्तान का मजाक उड़ाया जा रहा था। इन संदेशों में कहा जा रहा था कि फादर्स डे पर भारत, पाकिस्तान को बता देगा कि बाप-बाप होता है और बेटा-बेटा। पूर्व में बाप और बेटे वाली बात का खुलासा वीरेंद्र सहवाग ने किया था। 

सहवाग ने बताया था कि 2003 के विश्व कप में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर उन्हें शॉर्ट पिच गेंदें डालने के साथ उन पर कमेंट कर रहे थे। तब सहवाग ने कहा कि वे ऐसी गेंदें दूसरे छोर पर खड़े सचिन तेंदुलकर को डालकर देखें। अख्तर ने ऐसा ही किया और बदले में सचिन ने गेंद को सीधे सीमारेखा के बाहर भेज दिया। इसके बाद वीरू ने अख्तर को कहा था कि बाप-बाप ही होता है और बेटा-बेटा ही। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More