देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
आईजोल । सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की यात्रा के दौरान आईजोल में आयोजित बीफ पार्टी में सोमवार को सैकडों लोगों ने हिस्सा लिया। बीफ पार्टी वध के लिए पशु बिक्री पर रोक लगाने वाले नए कानून के खिलाफ आयोजित की गई।
वनापा हाल में आयोजित इस बीफ पार्टी में 2 हजार से अधिक लोग जमा हुए थे। यह स्थान राजभवन से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित है जहां राजनाथ उच्चस्तरीय बैठक में भारत-म्यांमार सीमा पर सुरक्षा की समीक्षा कर रहे थे। यह बीफ पार्टी जोलाइफ नामक एक स्थानीय संगठन ने आयोजित की थी। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि यह आयोजन बीफ सेवन को बढावा देने के लिए नहीं था, बल्कि भारतीय संविधान द्वारा नागरिकों को पदत्त आजादी को रेखांकित करने के लिए था। जोलाइफ के सदस्य रमरूआता वर्ते ने कहा,पहले बीफ खाने पर कोई आपत्ति नहीं थी। लेकिन अब हम देख रहे हैं कि हमें हमारे कुछ बुनियादी अधिकारों से वंचित करने की साजिश रची जा रही है। कोई क्या खाता है, यह तय करने का अधिकार उस व्यक्ति का है। इसे थोपा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीफ पार्टी केंद्र की अधिसूचना के खिलाफ एक प्रतीकात्मक प्रदर्शन था, और लोगों ने बारिश के बावजूद इस आयोजन में हिस्सा लिया।
वर्ते ने कहा,मिजोरम में विभिन्न धर्मो के लोग शांति से रह रहे हैं, जिनमें ईसाई बहुसंख्यक हैं। यहां किसी पर ऎसा कोई पाबंदी नहीं है कि वह अपने धर्म का पालन नहीं कर सकता।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
केरल : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलीकॉप्टर की लैडिंग के दौरान टला हादसा, सुरक्षा में चूक उजागर
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन
लखनऊ बिल्डिंग हादसे को लेकर राजनाथ सिंह ने जताया दुख, घायलों का इलाज और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी