देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जयपुर । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित किए जाने वाले राज्य स्तरीय समारोह के संबंध में मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) श्यामसिंह शेखावत ने बताया कि जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 21 जून को सुबह 7 से 8 बजे तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समारोह में नागरिक सुरक्षा, होमगार्ड, स्काउट, एनएसएस, एनसीसी एवं नेहरू युवा केन्द्र के साथ निजी संस्थाओं के सहयोग से अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने सवाई मानसिंह स्टेडियम पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजन के दौरान आवश्यक पुलिस जाप्ता तैनात करने के निर्देश दिए। इसके अलावा नगर-निगम के संबंधित अधिकारियों को स्टेडियम की साफ-सफाई, व्यवस्था करने, चल-शौचालय स्थापित करने एवं फायर बिग्रेड के वाहन तैनात करने के निर्देश दिए।
जलदाय विभाग को पेयजल की समुचित व्यवस्था रखने, सीएमएचओ को एम्बूलेन्स मय चिकित्सा दल व दवाईयों की व्यवस्था करने एवं आयुर्वेद विभाग को स्टेडियम के भीतरी एवं बाहरी भाग में एलसीडी की बड़ी स्क्रीन लगावाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेडियम में आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था के लिए पुलिस उपायुक्त यातायात को आवश्यक व्यवस्था के लिए निर्देश दिए।
शेखावत ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय समिति एनजीओ, समाज सेवी संगठनों एवं विभिन्न विभागों से समन्वय करना है। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले में ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसके लिए विकास अधिकारियों एव उपखण्ड अधिकारियों द्वारा समुचित तैयारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह के लिए विकास अधिकारियों को ब्लॉक स्तरीय नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस योग कार्यक्रम में 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों को शामिल नहीं किया जाएगा। स्टेडियम में प्रवेश प्रातः 05.30 बजे तक ही दिया जा सकेगा।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर (दक्षिण) हरिसिंह मीना ने सभी विभागों के अधिकारियों को योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया। बैठक में आयुर्वेदिक विभाग के डॉ. सत्यनारायण शर्मा व डॉ. नीरज कुमार जैन ने किए जाने वाले कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में पुलिस, आयुर्वेद, शिक्षा, चिकित्सा, जलदाय, सार्वजनिक निर्माण एवं स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिधियों सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
गंभीर, हार्दिक, सहवाग और इरफान पठान ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
अमृतसर : पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का किया भंडाफोड़, 60 किलो हेरोइन बरामद
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आलिया भट्ट ने पहनी रामायण के रूपांकनों से सजी हुई साड़ी