BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

फ्रेंच ओपन : मिश्रित युगल वर्ग में बोपन्ना से हारीं सानिया

फ्रेंच ओपन : मिश्रित युगल वर्ग में बोपन्ना से हारीं सानियापेरिस । भारत की शीर्ष महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और क्रोएशिया के इवान डोडिग की जोड़ी सोमवार को साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के मिश्रित युगल वर्ग में एक अन्य भारतीय पुरुष खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और कनाडा की गाब्रिएला डाब्रोव्स्की की जोड़ी से हार गईं। सानिया-डोडिग की दूसरी वरीय जोड़ी को क्वार्टर फाइनल मैच में बोपन्ना-डाब्रोव्स्की सातवीं वरीय जोड़ी से 3-6, 4-6 से मात खानी पड़ी।

बोपन्ना-डाब्रोव्स्की की जोड़ी पूरे मैच के दौरान सानिया-डोडिग की जोड़ी पर हावी रही। बोपन्ना-डाब्रोव्स्की ने एक के मुकाबले छह एस लगाए और एक के मुकाबले छह विनर्स हासिल किए। बोपन्ना-डाब्रोव्स्की को यह मैच जीतने में सिर्फ 52 मिनट लगे।

बोपन्ना-डाब्रोव्स्की अब सेमीफाइनल में डोमिनिक इंग्लॉट-आंद्रिया क्लेपाक और आंद्रिया हलावाकोवा-एडुआर्डो रोजर वेसलीन की जोडिय़ों के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से भिड़ेंगे।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More