BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

फ्रेंच ओपन 2021: फाइनल में जोकोविच का मुकाबला सितसिपास से, मिश्रित युगल में सिलिसबरी-डिजायर जीते

विश्व के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने बीते दिन हुए फ्रेंच ओपन के रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में विश्व के नंबर-3 खिलाड़ी और 13 बार के फ्रेंच ओपन विजेता, स्पेन के राफेल नडाल को हराकर इस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। रविवार को जोकोविच का मुकाबला ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास से होगा। जोकोविच ने नडाल को चार सेटों तक चले कड़े मुकाबले में 3-6, 6-3, 7-6(4), 6-2 से मात दी। सर्बियाई खिलाड़ी ने चार घंटे और 22 मिनट तक चले मुकाबले में जीत अपने नाम की। जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि फ्रेंच ओपन में 105-2 (जीत-हार) का रिकॉर्ड रखने वाले नडाल का इससे पहले जोकोविच के खिलाफ 7-1 का रिकॉर्ड था।

फाइनल में पहुंचने पहले ग्रीक बने सितसिपास

दुनिया के पांचवें नंबर के पुरुष टेनिस खिलाड़ी सितसिपास पहली बार किसी पुरुष एकल ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने में सफल रहे हैं। सितसिपास किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने वाले पहले ग्रीक हैं। 22 साल के सितसिपास ने शुक्रवार को खेले गए पुरुष एकल सेमीफाइनल में जर्मनी के एलेक्सजेंडर ज्वेरेव को हराते हुए यह उपलब्धि हासिल की। सितसिपास ने दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी ज्वेरेव को तीन घंटे 37 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 6-3, 6-3, 4-6, 4-6, 6-3 के अंतर से हराया।

https://twitter.com/atptour/status/1403478276379582467

इतिहास रचने उतरेंगे जोकोविच

बताना चाहेंगे कि जोकोविच अगर इस बार का फ्रेंच ओपन का खिताब जीत जाते हैं तो यह इनके करियर का कुल 19वां ग्रैंड स्लैम होगा। इस जीत के साथ वे बीते 50 साल में ऐसा करने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन जाएंगे, जिसने चारों ग्रैंड स्लैम (यूएस ओपन, ऑस्ट्रेलिया ओपन, विंबलडन और फ्रेंच ओपन) दो बार जीते हैं। 

https://twitter.com/rolandgarros/status/1403000308737843210

रूस की एनास्तासिया पावल्युचेनकोवा ने भी फ्रेंच ओपन के महिला एकल फाइनल में जगह बना ली है। एनास्तासिया ने स्लोवेनिया की दुनिया की 85वें नंबर की खिलाड़ी तमारा जिदानसेक को 7-5, 6-3 से सीधे सेटों में मात दी। जानकारी के लिए बता दें कि एनास्तासिया अपने रिकॉर्ड 52वें प्रयास में पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के खिताबी मुकाबले में पहुंची हैं। शनिवार को फ्रेंच ओपन के फाइनल में उनका सामना ग्रीस की 17वीं वरीयता प्राप्त मारिया सक्कारी या चेक गणराज्य की गैरवरीय बारबोरा क्रेजिसिकोवा से होगा। 

सिलिसबरी-डिजायर क्रॉसिक की जोड़ी ने जीता मिश्रित युगल

ब्रिटेन के जो सेलिसबरी और अमेरिका की डिजायर क्रॉसिक ने रूसी जोड़ी ने एलेना वेस्नीना और असलान करातसेव को 2-6, 6-4 ,10-5 से हराकर साल के दूसरे ग्रैंडस्लैम फ्रेंच ओपन का मिक्स डबल्स खिताब जीता। सेलिसबरी इस जीत के साथ पिछले 39 सालों में रोलां गैरो में खिताब जीतने वाले पहले ब्रिटिश चैंपियन बन गए हैं। सेलिसबरी का यह दूसरा खिताब है। इससे पहले उन्होंने राजीव राम के साथ मिलकर 2020 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का पुरुष युगल खिताब जीता था।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More