देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मुंबई । रेलवे स्टेशन पर आमतौर पर महिलाकर्मी के मुकाबले पुरुषकर्मी की संख्या ज्यादा होती है। माटुंगा सेंट्रल रेलवे और शहर का पहला ऐसा स्टेशन होगा, जिसमें सिर्फ महिलाकर्मी की काम करती नजर आएगी। करीब एक हफ्ते बाद माटुंगा रेलवे स्टेशन को महिला स्टाफर्स के हवाले कर दिया जाएगा।
इससे पहले जयपुर का मेट्रो स्टेशन श्यामनगर महिलाओं द्वारा संचालित स्टेशन है। माटुंगा स्टेशन पर कुछ 30 महिला कर्मचारियों का स्टाफ है, जिसमें 11 बुकिंग क्लर्क्स, 7 टिकट कलेक्टर्स, 2 चीफ बुकिंग अडवाजर्स, 5 रेलवे पुलिसकर्मी, 5 पॉइंट पर्सन, 2 अनाउंसर्स और एक स्टेशन मैनेजर शामिल हैं।
सेंट्रल रेलवे जीएम डीके शर्मा को इस कदम में पीछे बताया जा रहा है। जब उनसे इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह महिलाओं को सशक्त बनाने की एक छोटी सी पहल है। उन्होंने बताया हमारे कुछ पैसेंजर्स रिजर्वेशन सेंटर और उपनगरीय ट्रेनों में टिकटिंग सिस्टम पूरी तरह महिलाओं द्वारा संभाले जाते हैं। इसके बाद फैसला लिया गया कि एक पूरा स्टेशन महिलाओं को सौंपा जाना चाहिए। सेंट्रल रेलवे के मुंबई डिविजन के सीनियर डिविजनल सिक्यॉरिटी कमीश्नर सचिन भलोडे ने बताया कि कई महिला कर्मियों को पहले ही माटुंगा स्टेशन ट्रांसफर किया जा चुका है। माटुंगा स्टेशन पर एक महिला कर्मी ने कहा, हम एक-दूसरे की दिक्कतों को अच्छी तरह समझते हैं। इसके साथ हम एक-दूसरे का साथ देते हैं इसलिए काम करना भी आसान हो जाता है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
तमिलनाडु: रेलवे ट्रैक पार कर रही स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, 3 छात्रों की मौत
ऋतिक रोशन और अनिल कपूर ने THANKYOUFIGHTER पहल का उत्साह बनाए रखा: पुणे एयर फोर्स स्टेशन पर शूरवीरों को समर्पित किया पत्र!
के के मेनन की इच्छा, भारत की ओर से ऑस्कर में जाए 'द रेलवे मेन'