BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

टीम इंडिया को नए कोच की तलाश, रेस में वीरेंद्र सहवाग सबसे आगे

टीम इंडिया को नए कोच की तलाश, रेस में वीरेंद्र सहवाग सबसे आगेनई दिल्ली । चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद अनिल कुंबले का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को भारतीय टीम के नए मुख्य कोच की तलाश है। इसके लिए बीसीसीआई ने आवेदन मांगे है। टीम इंडिया के नए मुख्य कोच के लिए पांच उम्मीदवारों के आवेदन आए है। इस लिस्ट में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। आपको बता दें कि कोच पद के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बुधवार थी। टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के कोच पद के लिए आवेदन दिया है। 

अनिल कुंबले, जिनका कॉन्ट्रैक्ट चैंपियंस ट्रॉफी के बाद समाप्त हो रहा है, वह भी टीम इंडिया के कोच की दौड़ में शामिल हैं। भारतीयों में पूर्व तेज गेंदबाज डोडा गणेश और भारत ए के पूर्व कोच लालचंद राजपूत भी हैं। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर टॉम मूडी और इंग्लैंड के रिचर्ड पायबस भी रेस में हैं। पायबस पहले पाकिस्तान के भी कोच रह चुके हैं। वैसे सहवाग के शामिल होने से यह मुकाबला रोचक हो गया है। माना जा रहा है कि बीसीसीआई के आला अधिकारियों ने उन्हें आवेदन करने के लिये राजी किया। दूसरी ओर खबर आ रही है कि टीम इंडिया कप्तान विराट कोहली और कोच अनिल कुंबले के बीच मतभेद की खबरों के बीच बीसीसीआई के दो अधिकारी मामले को सुलझाने के लिए इंग्लैंड जा रहे हैं। इंग्लैंड में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट आज से शुरू हो गया है। इसमें चार जून को बर्मिंघम में भारत अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बड़े मुकाबले से पहले कैप्टन और कोच के बीच मतभेद को सुलझाने के लिए बीसीसीआई के दो अधिकारी जा रहे हैं।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More