BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

एशियाई चैम्पियनशिप में सिंधु, सायना पर होंगी सभी की निगाहें

एशियाई चैम्पियनशिप में सिंधु, सायना पर होंगी सभी की निगाहेंवुहान (चीन) । बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में सभी की निगाहें महिला एकल वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली अग्रणी बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु और सायना नेहवाल पर होंगी। इस टूर्नामेंट का आगाज वुहान स्पोट्र्स सेंटर जिमनेजियम में बुधवार से होगा। सायना ने इस टूर्नामेंट में दो बार (2010, 2012) कांस्य पदक अपने नाम किया है, वहीं सिंधु को 2014 में आयोजित हुए इस टूर्नामेंट में कांस्य पदक मिला। इस टूर्नामेंट में अब तक केवल एक भारतीय खिलाड़ी दिनेश खन्ना ने स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने 1965 में लखनऊ में आयोजित हुए टूर्नामेंट में स्वर्णिम जीत हासिल की। 

पिछले साल अगस्त में आयोजित हुए ओलम्पिक खेलों में रजत पदक जीतने वाली सिंधु अच्छे फार्म में हैं। उन्होंने हाल हीम में इंडिया सुपरसीरीज के फाइनल में कैरोलिना मारिन को हराकर अपनी क्षमता दर्शाई है। वह अपने करियर में एक और उपलब्धि हासिल करने के लक्ष्य से इस टूर्नामेंट में खिताबी जीत का हर भरसर प्रयास करेंगी। 

इस टूर्नामेंट में चौथी वरीय प्राप्त सिंधु का पहला मैच इंडोनेशिया की गैर-वरीय दिनार देह ऑस्टिन के खिलाफ होगा। हैदराबाद की बैडमिंटन खिलाड़ी सायना इस टूर्नामेंट के जरिए खुद की फिटनेस साबित करने की कोशिश करेंगी। यह उनके लिए फिटनेस टेस्ट से कम नहीं होगा। पिछले साल अगस्त में उनके घुटने की सर्जरी हुई थी। विश्व की आठवीं वरीयता प्राप्त सायना की आशा इस टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत करने की होगी। उनका पहला मैच जापान की सयाका साटो के खिलाफ होगा। सातवीं वरीय सायना का सायका से अब तक के मुकाबलों का आंकड़ा 6-1 है। इसलिए, उन्हें जीत के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी होगी। पुरुष एकल वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व अजय जयराम और एच. एस. प्रणॉय कर रहे हैं। विश्व के 13वीं वरीयता प्राप्त जयराम का सामना पहले दौर में चीन के पांचवीं वरीय तियान होवेई से होगा। इसके अलावा, 29वीं विश्व वरीयता प्राप्त प्रणॉय का मुकाबला हांगकांग के आठवीं वरीय एनजी का लोंग एंगस से होगा। पुरुष युगल वर्ग में भारतीय जोड़ी मनु अत्री और बी. सुमिथ रेड्डी की भिड़ंत चीन की पांचवीं वरीय जोड़ी फु हेफेंग और झांग नान से होगी। 

अश्विनी पोनप्पा और एन. सिक्की रेड्डी की जोड़ी महिला युगल वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। उनका सामना दक्षिण कोरिया की चाए यू जंग और किम सो यिओंग की जोड़ी से होगा, जबकि जे. मेघना और एस. पूर्विशा राम की जोड़ी का सामना दक्षिण कोरिया की ही दूसरी वरीय जुंग क्युंग इयुन और शिन सेयुंग चान की जोड़ी से होगा। भारत की मिश्रित युगल वर्ग की जोड़ी प्रणव जैरी चोपड़ा और एन. सिक्की रेड्डी का सामना पहले दौर में चीन की शीर्ष वरीय जोड़ी झेंग सिवेई और चेन किंगचेन से होगा।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More