BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

एशियाई कुश्‍ती चैंपियनशिप : दीपक ने अंतिम दिन जीता रजत, 5 स्वर्ण सहित भारत को मिले कुल 14 पदक

दीपक पुनिया ने कजाख्‍स्‍तान के अलमाटी में एशियाई कुश्‍ती चैंपियनशिप के अंतिम दिन कल रजत पदक हासिल किया। ओलंपिक खेलों के लिए जगह पक्की कर चुके दीपक 86 किलो भार वर्ग की फ्रीस्टाइल स्पर्धा में ईरान के हसन यजदानी चाराती से हार गए। इस हार के कारण ही दीपक को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 

इस प्रतियोगिता में 2 बार कांस्य पदक अपने नाम कर चुके दीपक

बता दें, दीपक इससे पहले इस प्रतियोगिता में 2 बार कांस्य पदक अपने नाम कर चुके हैं। दीपक ने इस बार सेमाइफाइनल में कोरिया के ग्वानुक किम के खिलाफ 2-0 की जीत के साथ फाइनल में जगह बनाई थी।
 
ओलम्पिक कोटा भी कर चुके हैं हासिल 

पिछले साल पुनिया ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही टोक्यो में होने वाले ओलिपिंक खेलों का टिकट भी हासिल कर लिया था। भारत ने इस चैम्पियनशिप से 4 ओलंपिक कोटा जीते थे और पूनिया ओलंपिक क्वालीफाई करने वाले चौथे भारतीय पहलवान बन गए थे। बताना चाहेंगे कि उस समय विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और रवि दहिया ने अपने-अपने भार वर्ग में ओलम्पिक कोटा हासिल किया था। 
 
संजीत और रविंद्र ने भी हासिल किए कांस्य पदक

रविवार को पदक हासिल करने वाले भारतीय पहलवानों में संजीत भी रहे। उन्होंने 92 किग्रा में उज्बेकिस्तान के रूस्तम शोदैव को कांस्य पदक मुकाबले में 11-8 से हराया। रविंद्र को  (61 किग्रा) प्लेऑफ में किर्गिस्तान के इक्रोमझोन खड्झिमु आरोदोव से हारकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 

महिला पहलवानों ने जीते हैं 4 स्वर्ण पदक सहित 7 पदक
 
भारत ने इस चैंपियनशिप में महिला वर्ग में चार स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक सहित कुल 7 पदक जीते हैं। दिव्या काकरान ने 72 किलो भार वर्ग में, विनेश फोगाट ने 53 किलो, अंशु मलिक ने 57 किलो और सरिता मोर ने 59 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए। साक्षी मलिक ने 65 किलो भार वर्ग में रजत तथा सीमा ने 50 किलो में और पूजा ने 76 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किए।
 
कुल पदकों की संख्या

भारत ने इस प्रतियोगिता के पुरुष फ्रीस्टाइल में कुल सात पदक हासिल किए, जिसमें इकलौता स्वर्ण पदक रवि दाहिया (57 किग्रा) के नाम रहा। वहीं महिला-पुरुष दोनों पहलवानों को मिलाकर भारत ने कुल 5 स्‍वर्ण, 3 रजत और 6 कांस्‍य पदक जीते हैं। आज इस प्रतियोगिता का अंतिम दिन था।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More