BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

प्रधानमंत्री ने शादी तो की, मगर घर नहीं बसाया : भाजपा सांसद

प्रधानमंत्री ने शादी तो की, मगर घर नहीं बसाया : भाजपा सांसदभोपाल । मध्यप्रदेश के बैतूल से भारतीय जनता पार्टी की सांसद ज्योति धुर्वे का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह कह रही हैं, ‘‘प्रधानमंत्री ने शादी तो की, मगर घर नहीं बसाया।’’ ज्योति धुर्वे ने यह बात केंद्रीय विद्यालय का भवन जनभागीदारी से बनाने पर जोर देते हुए कही। इस ऑडियो की सत्यता के लिए धुर्वे से संपर्क नहीं हो पाया।

बैतूल जिले की भैंसदेही तहसील में केंद्रीय विद्यालय प्रस्तावित है, मगर भवन नहीं बना है। इसी बात को लेकर पिछले दिनों एक पत्रकार ने अपना नाम योगेश सोनी बताते हुए सांसद को फोन लगाया। इस बातचीत का कथित ऑडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। कथित ऑडियो में पत्रकार सांसद से इसी सत्र से केंद्रीय विद्यालय शुरू कराने का अनुरोध कर रहा है। सांसद पहले तो उसे तल्खी भरे अंदाज में डांटती हैं और कहती हैं, ‘‘प्रधानमंत्री का कहना है कि जनता को जोड़ो, जनता के मद से पैसा जाएगा, प्रधानमंत्री के मद से नहीं। उन्होंने (प्रधानमंत्री) शादी तो कर ली, मगर घर नहीं बसाया (बनाया)।’’ तीन तलाक का मुद्दा जोर-शोर से उठाए जाने के बीच भाजपा की महिला सांसद के इस बयान ने हलचल मचा दी है। इस कथित ऑडियो को लेकर सांसद धुर्वे से कई बार संपर्क किया गया, मगर उनका पक्ष नहीं मिल पाया। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता दीपक विजयवर्गीय ने आईएएनएस को बताया कि ज्योति धुर्वे का इस ऑडियो को लेकर कहना है कि उन्होंने इस तरह की कोई बात नहीं कही है, उन्होंने सिर्फ विकास की बात की है।’’

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More