BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

वीरेंद्र सहवाग ने ऐसे किया एमएस धोनी का समर्थन, बोले...

वीरेंद्र सहवाग ने ऐसे किया एमएस धोनी का समर्थन, बोले...नई दिल्ली । विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल-10 में फॉर्म के लिए संघर्ष कर रहे हैं। राइजिंग पुणे सुपरजाएंट की ओर से धोनी ने अब तक चार मैच में नाबाद 12, 5, 11 और 5 रन की पारियां खेली हैं। हाल ही पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने धोनी की बल्लेबाजी पर सवाल उठाया था। 

गांगुली ने कहा था कि धोनी अब टी20 खेलने लायक नहीं रहे क्योंकि उन्होंने पिछले 10 साल में सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है। हालांकि अब किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर वीरेंद्र सहवाग ने धोनी का पक्ष लिया है। एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान सहवाग ने इस बात पर जोर दिया कि धोनी जिस पोजीशन पर बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं वह कठिन है। 

धोनी के फैंस को धीरज रखने की जरूरत है क्योंकि वे जल्द ही जोश- खरोश के साथ फॉर्म में वापसी करेंगे। वे अभी भी नंबर 5 और 6 पर बेहतरीन हैं। इसमें कोई संशय नहीं है कि वे फॉर्म में वापसी करेंगे। आईपीएल में अभी बहुत समय बचा है। धोनी जैसे खिलाड़ी के खेल पर तीन या चार पारियों मे निर्णय नहीं देना चाहिए। धोनी ने पिछले दिनों इंग्लैंड के खिलाफ मैच विजेता शतक लगाया था इसलिए मुझे नहीं लगता कि वे फॉर्म में नहीं हैं। आप धोनी के बिना टीम इंडिया की चैंपियंस ट्रॉफी में जाने की कल्पना भी नहीं कर सकते। इस तरह की चीजें आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में हो सकती हैं। धोनी जैसे अनुभवी खिलाड़ी को आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में नहीं परखा जाना चाहिए। नए खिलाड़ी की प्रतिभा को जरूर आईपीएल के आधार पर आंका जा सकता है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More