देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
इन दिनों बॉलीवुड की दंबग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा सातवें आसमान पर अपने आप को महसूस कर रही हैं। इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि काबिल अभिनेता ऋतिक रोशन है। हाल ही में ऋतिक ने सबके सामने बताया कि वो सोनाक्षी के बहुत बड़े फैन है फिर तो सोनाक्षी का सातवें आसमान पर जाना लाजमी है।
दरअसल ऋतिक नच बलिए के मंच पर पहुंचें। बता दें कि नच बलिए के आठवें सीजन का आगाज बीते दो अप्रैल को हो चुका है। सभी कपल्स एक दूसरे को टक्कर देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है। ऋतिक ने यहां पहुंचकर सोनाक्षी को तब चौंका दिया जब उन्होंने कहा कि वह सोनाक्षी के बहुत बड़े फैन है।
ऋतिक ने कहा कि, वह दंबग के समय से सोनाक्षी की हर एक फिल्म देखते है। उन्होंने आगे कहा कि, ‘सोनाक्षी इंडस्ट्री में बेहतरीन डांसर्स में से एक है। उनके गाने लाजबाव होते है। मैं उनकी हर फिल्म देखता हूं। वह सुंदरता से अपने हर किरदार को निभाती है। मैं उनसे काफी कुछ सीखता हूं। मैं कभी किसी का ऑटोग्राफ नहीं लेता लेकिन एक्टिंग और डांसिंग वह मेरी प्रेरणा है और मैं आज एक्सक्लूसिवली उनका ऑटोग्राफ लूंगा।’ वैसे इतनी तारीफों के बाद तो ऐसा लगता है कि आने वाले दिनों में सोनाक्षी सिन्हा और ऋतिक रोशन एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएगे। फिलहाल इस बात का पता आगे आने वाले समय में हो जाएगा।साभार-khaskhabar.com













Related Items
ऋतिक रोशन और अनिल कपूर ने THANKYOUFIGHTER पहल का उत्साह बनाए रखा: पुणे एयर फोर्स स्टेशन पर शूरवीरों को समर्पित किया पत्र!
हुमा, सोनाक्षी ने 'डबल एक्सएल' सीन की बैकस्टोरी का किया खुलासा
मेरी सबसे बड़ी आलोचक मेरी मां हैं : सोनाक्षी सिन्हा