BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

इस बार देश में लबालब रहेगा अन्न का भंडार

इस बार देश में लबालब रहेगा अन्न का भंडारकरनाल । इस बार देश में अन्न का भंडार लबालब रहेगा। बेहतर मौसम और अनुकूल परिस्थितियों से इस बार रिकार्ड 98 मिलियन टन गेहूं उत्पादन की उम्मीद है। राष्ट्रिय गेहूं अनुसन्धान एवं जों अनुसन्धान संस्थान करनाल के वैज्ञानिकों ने कहा कि गेहूं की अच्छी वैराइटी और किसानों की वैज्ञानिक सोच से प्रति एकड़ उत्पादन में हुई वृद्दि , हरियाणा में 113 लाख टन से भरेंगे अन्न के भंडार। 

देश भर की मंडियां जहाँ सोने सी दमकती गेहूं से अटने लगी हैं ।प्रदेश में भी गेहूं की आवक लगातार जारी है, जिसे देखते हुए अनुमान है की इस बार गेहूं उत्पादन एक नया रिकार्ड तोड़ सकता है। करनाल स्थित राष्ट्रिय गेहूं एवं जौ अनुसन्धान संस्थान के वैज्ञानिकों का अनुमान है की इस बार देश में रिकार्ड 98 मिलियन टन गेहूं का उत्पादन होने की उम्मीद है। 

संस्थान के निदेशक डॉ ज्ञानेंद्र प्रताप ने कहा की इस बार लम्बी चली ठण्ड और बेहतर मौसम से अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है , इसके अलावा किसानों की वैज्ञानिक सोच और अच्छी नस्ल के बीज का इस्तेमाल करने के कारण भी प्रति एकड़ झाड ज्यादा मिल रहा है जिसको देखते हुए इस बार गेहू का उत्पादन 98 मिलियन टन को पार कर सकता है जो एक रिकार्ड होगा ! पिछले कई सालों के बाद ऐसी अनुकूल परिस्थितियाँ मिली है जबकि गेहूं उत्पादन एक नए शिखर को छु सकता है ! उन्होंने कहा की प्रदेश में भी इस बार गेहूं की अच्छी पैदावार हुई है जिससे हरियाणा में 113 लाख टन गेहू उत्पादन की उम्मीद है ! निदेशक ने बताया की उनका संस्थान पिछले कई सालों से गेहूं की उत्तम नस्ल के बीजों पर शोध करता आ रहा है और हमें कई ऐसी किस्मे विकसित करने में सफलता मिली है जो बीमारी रहित व् प्रतिकूल मौसम की मार सहने में सक्षम हैं । उन्होंने किसानों को रिकार्ड उत्पादन पर बधाई दी।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More