BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

शरद यादव की बेटी के सुभाषिनी स्कूल का बोरवेल सील

शरद यादव की बेटी के सुभाषिनी स्कूल का बोरवेल सीलगुरुग्राम। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद शरद यादव की बेटी सुभाषिनी बुंदेला और कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह के भतीजे राजकमल यादव के अरावली पहाड़ी की तलहटी में बने स्कूल का बोरवेल सील कर दिया है। स्कूल प्रबंधन ने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है।

जदयू के सांसद शरद यादव की बेटी सुभाषिनी बुंदेला का गैरतपुर बांस में डीपीएस अरावली व‌र्ल्ड स्कूल है। सुभाषिनी स्कूल की चैयरपर्सन हैं। शरद यादव के दामाद राजकमल इस स्कूल के एमडी हैं। राजकमल कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह के छोटे भाई कमलवीर सिंह के पुत्र हैं। स्कूल का निर्माण इसी सत्र में किया गया है। मंगलवार की सुबह बादशाहपुर के थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार, ग्राम सचिव व डीटीपी राजेंद्र शर्मा की टीम स्कूल में पहुंची। स्कूल का बोरवेल सील कर दिया गया।

हमारे खेत में बोरवेल काफी पुराना लगा हुआ है। स्कूल की इमारत बनाने के लिए हुडा के ट्रीटमेंट प्लांट से पानी लिया है। उसके बिल की पर्ची उनके पास है। प्रशासन ने राजनीति से प्रेरित होकर उनको परेशान कर रहा है।

-कमलवीर सिंह 

जदयू के प्रदेशाध्यक्ष व शरद यादव के समधी।

कर्मिशियल गतिविधियों में लिप्त सभी बोरवेल को सील किया जा रहा है। पिछले सप्ताह सीएम फ्लाइंग के छापे के बाद ये प्रकिया शुरू कर दी गई थी। इसी प्रकिया में ही गैरतपुर बांस में भी बोरवेल सील किया गया है। इसके अलावा आज आसपास के गांवों में 8-10 बोरवेल सील किए गए हैं।

जरनैल सिंह।

खंड एंव पंचायत विकास अधिकारी, सोहना। 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More