देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । केन्द्र सरकार रोहिंग्या मुस्लिमों को लेकर सख्त होती नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सरकार रोहिंग्या मुस्लिमों को लेकर जल्द बडा फैसला ले सकती है। रिपोर्ट के अनुसार बाहर से आकर भारत में बसे रोहिंग्या मुस्लिमों को केन्द्र सरकार वापस म्यामांर भेजने का फैसला कर सकती है।
अगर केन्द्र सरकार यह फैसला लेती है तो करीब 40,000 हजार रोहिंग्या मुस्लिमों को भारत छोडना पडेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गृह मंत्रालय फॉरनर्स एक्ट के तहत रोहिंग्या मुस्लिमों को वापस म्यायांर भेजेगी। ज्ञातव्य है कि रोहिंग्य मुस्लिम बांग्लादेश और म्यायांर की सीमा से समुद्र के रास्ते घुसपैठ कर भारत में घुसे थे।
रिपोर्ट के अनुसार रोहिंग्य मुस्लिमों के मुद्दे को लेकर गृहमंत्रालय में सोमवार को गृह सचिव राजीव महर्षि की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जम्मू-कश्मीर के डीजीपी, चीफ सेकेट्ररी भी शामिल थे। इस बैठक में रोहिंग्य मुस्लिमों की पहचान, गिरफ्तारी और देश से बाहर भेजने की रणनीति पर बातचीत की गई है। ज्ञातव्य है कि 1982 में म्यांमार सरकार ने राष्ट्रीयता कानून के तहत रोहिंग्या मुसलमानों का नागरिक दर्जा खत्म कर दिया गया था। इसके बाद म्यांमार सरकार रोहिंग्या मुसलमानों को देश छोडने के लिए मजबूर करती आ रही है। इसके बाद समुद्र के रास्ते से घुसपैठ कर रोहिंग्या मुस्लिम भारत में आकर बस गए। भारत में सबसे ज्यादा रोंहिग्या मुस्लिम जम्मू में बसे हैं, यहां करीब 10,000 रोंहिग्या मुस्लिम रहते हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
लागत निकालने में कामयाब हुई ड्रीम गर्ल-2, अब नजर लाभ पर
चुनावी की तैयारी के वीडियो कानफ्रेंसिंग से दिए निर्देश
देश के इन चार राज्यों में बनेगा एयरपोर्ट, जल्द आधारशिला रखने की तैयारी