BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

इंडिया ओपन: साइना को हरा सिंधु सेमीफाइनल में

इंडिया ओपन: साइना को हरा सिंधु सेमीफाइनल मेंनई दिल्ली । रियो ओलिंपिक की रजत विजेता पीवी सिंधु ने शुक्रवार को इंडिया ओपन सुपर सीरीज के क्वार्टर फाइनल में साइना नेहवाल को हरा सेमीफाइनल में जगह बना ली। तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधु का सेमीफाइनल में शनिवार को दूसरी वरीयता प्राप्त कोरिया की जी-ह्यून से मुकाबला होगा। 

लंदन ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली साइना नेहवाल इंडिया ओपन सुपर सीरीज की 2 बार विजेता रह चुकी हैं, लेकिन क्वार्टर फाइनल में वह सिंधु के सामने नहीं टिक सकीं। दोनों का मुकाबला करीब 47 मिनट तक चला। सिंधु ने पहले गेम को 21-16 से अपने नाम किया। दूसरे गेम में साइना ने शानदार वापसी करते हुए शुरूआती बढत बना ली। 

दूसरे गेम में एक समय साइना ने सिंधु पर 11-7 की बढत बना ली थी। लेकिन सिंधु ने अपने दमदार खेल से दूसरे गेम में शानदार वापसी की और आखिरकार दूसरे गेम को भी 22-20 से अपने नाम कर लिया। सिंधु ने गुरूवार को जापान की साएना कावाकामी को 21-16, 23-21 से शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की थी।

समीर वर्मा को हार का सामना करना पड़ा...

इंडिया ओपन के पुरुष एकल वर्ग में शुक्रवार को भारत की आखिरी उम्मीद समीर वर्मा को भी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस मुकाबले में उन्होंने डेनमार्क के आंद्रेस एंटोनसेन को कड़ी चुनौती दी। आंद्रेस ने समीर को 53 मिनट तक चले मुकाबले में 24-22, 21-19 से मात दी और सेमीफाइनल में प्रवेश रखा।

समीर और आंद्रेस पहली बार किसी प्रतियोगिता में आमने-सामने आए और ऐसे में आंद्रेस ने जीत हासिल करते हुए 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। 

टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में आंद्रेस की भिड़ंत चीनी ताइपे के चोउ तिएन चेन से होगी। चोउ ने एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में डेनमार्क के हांस क्रिस्टियन सोलबर्ग विटिंघस को सीधे गेमों में 21-10, 21-14 से हराया।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More