देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreनई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने रविवार को स्विटजरलैंड के बासेल में इतिहास रच दिया। बैडमिंटन विश्व चैंपियन के फाइनल मुकाबले में जापान की निजोमी ओकुहारा को महज 36 मिनट तक चले मुकाबले में 21-7,21-7 से मात देकर सिंधु भारतीय बैडमिंटन इतिहास की गोल्डन गर्ल बन गईं।
विश्व चैंपियनशिप में सिंधु का ये पांचवां और पहला स्वर्ण पदक...
सिंधु का विश्व चैंपियनशिप में ये पांचवां और पहला स्वर्ण पदक है। सिंधु लगातार तीसरी बार विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची थीं। साल 2017 में ओकुहारा ने और 2018 में कैरोलीना मरीन ने उनका विश्च चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया था लेकिन अपनी जिद और प्रतिभा के बल पर सिंधु ने रविवार को भारतीय बैडमिंटन इतिहास का स्वर्णिम अध्याय लिख दिया। ओकुहारा को मात देकर विश्व चैंपियन बनीं सिंधु के चेहरे पर जीत की खुशी साफ-साफ दिखाई दे रही थी। मेडल सेरेमनी के दौरान जब भारतीय राष्ट्रगान चल रहा था तब वह भावुक भी हो गईं।
विश्व चैंपियन बनने के बाद बोली सिंधु, कहा-भारतीय होने पर गर्व...
विश्व चैंपियन बनने के बाद बोली सिंधु, कहा-भारतीय होने पर गर्व...
विश्व चैंपियन बनने के बाद सिंधु ने प्रेजेंन्टेशन के दौरान कहा कि उन्हें भारतीय होने पर गर्व है। वो विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय हैं। पिछली दो साल मैं फाइनल में पहुंचने में सफल रही थी लेकिन जीत नहीं हासिल कर सकीं। इसलिए ये मेरे लिए महत्वपूर्ण था। खिताब जीतने की मुझे बहुत खुशी है। मैं दर्शकों को धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने मेरा समर्थन किया। हर बार आप मेरा समर्थन करने आए। इसलिए सभी समर्थकों को बहुत-बहुत धन्यवाद। भारत के लिए मेरी ये जीत बहुत मायने रखती है। मैंने अपने देश के लिए खिताब जीता है और मुझे भारतीय होने पर गर्व है।'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री ने दी बधाई...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय बैडमिंटन स्टार पी.वी. सिंधु को बधाई दी है। सिंधु की इस ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, "प्रतिभा की धनी पी.वी. सिंधु ने एक बार फिर भारत को गौरवान्वित किया है। बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने के लिए उन्हें बधाई।" मोदी ने लिखा, "बैडमिंटन के प्रति उनका लगन और समर्पण प्रेरणादायक है। पी.वी सिंधु की सफलता खिलाड़ियों की पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।
कोच मिस किम और पुलेला गोपीचंद को धन्यवाद दिया...
सिंधु ने इसके बाद अपने कोच मिस किम और पुलेला गोपीचंद को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, मैं अपनी कोच मिस किम और गोपी सर के साथ पूरे सपोर्ट स्टाफ और अपने माता-पिता को धन्यवाद देना चाहूंगी। सिंधू ने विश्व खिताब अपनी मां को समर्पित किया। उन्होंने बताया कि आज उनकी मां का जन्मदिन है और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं।
बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद पीवी सिंधु के घर जश्न का माहौल...
बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में जापान की ओकुहारा को हराकर पहली बार गोल्ड मैडल जीतने के बाद पीवी सिंधु के हैदराबाद स्थित आवास पर जश्न का माहौल है। अपनी बेटी की जीत पर सिंधु की मां पी विजया ने कह, ‘हमें बहुत खुशी है। हम गोल्ड मेडल का इंतजार कर रहे थे। उसने इसके लिए कड़ा अभ्यास किया था।’
साभार-khaskhabar.com













Related Items
गंभीर, हार्दिक, सहवाग और इरफान पठान ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?
गोवर्धन पर्वत को विश्व विरासत का दर्जा दिलाने की मुहिम