BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सायना-सिंधु भिडेंगी इंडियन ओपन में

सायना-सिंधु भिडेंगी इंडियन ओपन मेंनई दिल्ली । भारत की दो शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाडी सायना नेहवाल और पीवी सिंधु योनेक्स सनराइज इंडियन ओपन सुपर सीरीज के क्वार्टर फाइनल में आमने-सामनेहोंगी। दोनों खिलाडियों ने गुरूवार को दूसरे दौर में अपने-अपने मुकाबले जीतते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं स्पेन की कैरोलिना मारिन ने भी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुक्रवार को खेले जाएंगे। 

लंदन ओलिम्पिक-2012 में कांस्य पदक जीतने वाली सायना ने दूसरे दौर में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को मात दी। सायना ने थाईलैंड की खिलाडी को 34 मिनट तक चले मुकाबले में 21-14, 21-12 से हारया। वहीं सिंधु ने जापान की साएना कावाकामी को मात दी। सिंधु ने कावाकामी को 21-16, 23-21 से शिकस्त देते हुए क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। पहला गेम आसानी से जीतने के बाद सिंधु को हालांकि दूसरे गेम में सघर्ष करना पडा। यह मुकाबला 40 मिनट तक चला। मारिन ने भारत की ऋतुपर्णा दास को एकतरफा मुकाबले में 21-13, 21-11 से मात देते हुए क्वार्टर फाइनल का सफर तय किया, जहां उनका सामना जापान की मिनात्सु मितानी से होगा। मितानी ने दूसरे दौर में चीन की चेन जियाओजिन को 21-15, 21-13 से मात दी। 

महिला युगल वर्ग में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोडी थाईलैंड की पुतिता सुपाजिराकुल और सापसिरी ताएराटानाचाई की चौथी वरीय जोडी ने 21-15, 21-10 से हार गई।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More