BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

स्वामी ओम ने लगाया हथियारों के दम पर लूट का आरोप

स्वामी ओम ने लगाया हथियारों के दम पर लूट का आरोपपानीपत । चर्चित रियल्टी शो बिग बॉस के हंगामेदार प्रतिभागी रहे स्‍वामी ओम ने अब पानीपत में कुछ युवकों पर हथियारों के दम पर 30 हजार रुपए लूटने का आरोप लगाया है। स्‍वामी ओम ने आराेप लगाया है कि वह पिछले दिनों पानीपत में थे तो कुछ युवकों ने रात में कमरे में सोते समय उनके लूटपाट की। हथियारों के बल पर इन लोेगों ने उनसे 30 हजार रुपये लूट लिये।

दूसरी आेर, इन युवकों का कहना है कि वे स्‍वामी ओम के साथ सेल्‍फी लेने गए थे और उन्‍होंने उन पर लूट का गलत आरोप लगा दिया। पानीपत पुलिस का कहना है कि युवक स्‍वामी ओम के साथ सेल्फी लेना चाहते थे। युवकों को अचानक देख कर स्वामी घबरा गए और उन्होंने लूट की शिकायत दे दी।

स्‍वामी ओम ने इस संबंध थाना शहर के अंतर्गत सेक्टर छह-सात की पुलिस चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 26 मार्च की रात 11 बजे अपने परिचित की कोठी नंबर ठहरे थे। तभी अक्षय गाबा, पार्थ, अंकुश जैन, प्रफुल्ल, कर्ण और एक अन्य युवक काले रंग की वरना कार से आए। गेट पर ताला लगा था और युवक गेट फांदकर अंदर घुस आए।

शिकायत में कहा गया है कि युवकों ने बेसबाल के स्टिक से लगते कमरे की खिड़की का शीशा तोड़ दिया और चिटकनी तोड़कर स्‍वामी ओम के कमरे में घुस गए। उन्होंने रिवाल्वर व चाकू उसके पेट व छाती पर अड़ाकर करीब 30 हजार रुपये लूट लिये। इसमें 15 नोट दो-दो हजार रुपये के थे। स्‍वामी ओम ने शिकायत में कहा है कि आरोपी युवकों ने लूट की राशि उनके सामने ही बांटी। युवकों ने उनको जान से मारने की धमकी भी दी। ओमजी ने वारदात की सूचना 100 नंबर पर दी। इसके बाद मौके पर डीएसपी (शहर) आत्माराम ने पहुंचकर छानबीन की।

उधर, आरोपी अंकुश जैन का कहना है कि वह और उसके दोस्त ओमजी स्वामी के साथ सेल्फी लेने गए। उन्‍होंने गेट पर ताला लगा देखा तो गेट फांदकर अंदर चले गए, लेकिन किसी तरह की लूटपाट का आरोप गलत है। इस बारे में से पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि अक्षय गाबा, पार्थ, अंकुश जैन, प्रफुल्ल, कर्ण, पृथी और एक अन्य युवक के खिलाफ अवैध हथियार रखने, छीनाझपटी, जान से मारने की धमकी सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस चौकी प्रभारी का कहना है कि छानबीन में पता चला है स्‍वामी ओम आरोपी युवकों के दोस्त के घर में ठहरे हुए थे। युवक स्‍वामी ओम के साथ सेल्फी लेने गए थे, लेकिन उन्हें गेट पर ताला लगा देखा। इसी वजह से गेट फांदकर अंदर घुसे। डीएसपी आत्माराम भी आरोपी युवकों से पूछताछ कर चुके हैं। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More