BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

हिंदू नववर्ष पर निकलेगी शोभायात्रा, आमंत्रण के लिए बांटे पीले चावल

हिंदू नववर्ष पर निकलेगी शोभायात्रा, आमंत्रण के लिए बांटे पीले चावलबारां । जिले में मंगलवार को हिन्दू नववर्ष धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा और हिंदू संगठनों की ओर से शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें आम लोगों से भी शामिल होकर इसे विशाल और सफल बनाने की अपील की जा रही है। इसके तहत भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र नागर की अगुवाई में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहर के प्रमुख बाजारों और कई काॅलोनियों के घरों में पहुंचकर पीले चावल बांटे और शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। भाजपा मीडिया सेल के जिला प्रभारी राजेन्द्र शर्मा और शहर प्रवक्ता बद्रीप्रसाद मेघवाल ने बताया कि नववर्ष मनाने के बाबत दोपहर को जिला संघ कार्यालय केशव कीर्ति भवन पर एक बैठक आयोजित कर रणनीति बनाई गई। इसके अंतर्गत निकाली जाने वाली शोभायात्रा के मार्ग, स्वागत सत्कार और धर्म सभा के साथ भजन संध्या की व्यवस्थाओं पर विचार विमर्श किया गया और सभी पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More