BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

पति की शर्मनाक करतूत: बेटी की गर्दन पर चाकू रख दोस्तों संग बीवी से गैंगरेप

पति की शर्मनाक करतूत: बेटी की गर्दन पर चाकू रख दोस्तों संग बीवी से गैंगरेपलखनऊ । उत्तर प्रदेश के जौनपुर के सुजानगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी पत्नी का गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान उसका एक साथी उसकी बच्ची की गर्दन पर चाकू रखे रहा, ताकि पीडि़ता को ब्लैकमेल किया जा सके। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, जौनपुर के सुजानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला अपने तीन साल की बेटी के साथ घर में सोई हुई थी। उसका पति अपने दो साथियों के साथ घर पर आया। उसके पति के एक साथी ने छुरा निकाल कर उसकी सोई हुई बेटी के गर्दन पर रख दिया, इसके बाद उसे धमकाया कि यदि वह चिल्लाई तो वे उसकी बेटी की हत्या कर देंगे। महिला का आरोप है इसके बाद पति और उसके दो साथियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार सुबह महिला ने थाने में लिखित शिकायत दी। उसकी तहरीर के आधार पर आरोपी पति और उसके साथियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और संबंधित कानून के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More