BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दिल्ली : दो गुटों में फायरिंग, एक युवक की मौत

दिल्ली : दो गुटों में फायरिंग, एक युवक की मौतनई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गोलीबारी में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना पूर्व दिल्ली के प्रीत विहार इलाके की है। गुरुवार रात यह घटी इस घटना में पुलिस मृतक के दोस्तों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिस के चलते दो गुटों में फायरिंग हुई थी। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि सरे आम हुई इस गोलीबारी में 29 वर्षीय विशाल सूरी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। चश्मदीदों के अनुसार वीएक्सएस मॉल के पास रात करीब दो बजे स्विफ्ट कार में विशाल अपने दोस्तों के साथ खाना खाने के लिए पहुंचा था। खाना खाने के बाद विशाल के दोस्त बाहर निकलते है। जब विशाल कार पार्किंग में खड़ी करता है कि उसी दौरान एक यूपी नंबर की कार वहां आती है। कार सवार अज्ञात हमलावर विशाल को 3 गोलियां मारते हैं और वहां से फरार हो जाते हैं। विशाल की घटना स्थल पर मौत हो गई।

इस घटना से बाद इलाके में हडक़ंप मचा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामला दर्ज कर मृतक के दोस्तों से पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी पकडे जाएंगे। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More