देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लखनऊ । यूपी में सीएम पद संभालते ही योगी आदित्यनाथ एक्शन में आ गए हैैं। योगी के सीएम बनते ही सबसे पहली गाज राज्य के अवैध बूचडखानों पर गिरी। साथ ही महिलाओं और लडकियों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड भी सक्रिय हो गया है। एंटी रोमियो स्क्वॉड ने कई मनचलों को हिरासत में लिया।
सीएम आदित्यनाथ आज सचिवालय एनेक्सी पहुंचे। यहां वह पान की पीक देखकर नाराज हो गए। इतने नाराज कि उन्होंने सरकारी दफ्तरों में पान, पान मसाला व गुटखा खाने पर बैन लगा दिया।
अब कयास लगाए जा रहे हैं कि यूपी में शराबबंदी भी लागू हो सकती है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शराब पर भी सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को आबकारी सचिव के साथ बैठक की।
वहीं डीआईजी रेंज ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ शराब की दुकानों में सघन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई।
करीब 15 लोगों को हिरासत में भी लिया गया और दर्जनों गाडियों का चालान किया गया। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले शराब ठेकेदारों और दुकानदारों के खिलाफ कडी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।
सीएम कार्यालय में योगी का पहला दिन और निर्देश:
ज्ञातव्य है कि यूपी के सीएम पद का कार्यभार संभालने के बाद योगी आदित्यनाथ का बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में पहला दिन है। सीएम कार्यालय में पहले ही दिन योगी आदित्यनाथ ने सुबह राज्य के डीजीपी और मुख्य सचिव से मुलाकात की। इसके साथ ही सीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कई निर्देश दिये।
बैठक में बूचडखानों को लेकर एक्शन प्लान मांगा गया है। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि गो तस्करी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाये। साथ ही कहा गया है कि इस मामले में वह जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनायें।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
बिजली बचाने के लिए आज से पंजाब के दफ्तरों में कामकाज सुबह 7.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा
MATHURA : गुटखा के लिए दुकानदारों की लगी लम्बी लाइन
LOCKDOWN: सीएम शिवराज सिंह बोले- राज्यस्तरीय दफ्तरों में गुरुवार से शुरू होंगे कामकाज