BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

पड़ोसी ने छात्रा से किया दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज

पड़ोसी ने छात्रा से किया दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्जकानपुर । कल्याणपुर के मसवानपुर में परीक्षा देकर घर लौटी नौवीं की छात्रा को मोहल्ले में रहने वाले परचून दुकानदार ने बदनियती से खींच लिया। छात्रा किसी तरह से युवक के चंगुल से छुड़ाकर भाग निकली। मामले की जानकारी पर समुदाय विशेष के लड़के द्वारा हरकत किए जाने से आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर पथराव कर दिया। पुलिस ने किसी तरह से स्थित को संभालते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

रावतपुर के मसवानपुर रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा नौवीं कक्षा में पढ़ती है। मंगलवार को छात्रा परीक्षा देकर घर लौटी। छात्रा के पिता को लखनऊ में एक्सीडेंट होने के चलते मां वहां गई हुई थी। इस बीच अकेली छात्रा को पड़ोस में रहने वाला परचून दुकानदार बब्लू ने बुलाया और बुरी नियत से घर के अन्दर खींच ले गया। दुष्कर्म की कोशिश के दौरान हाथ काटकर भाग निकली। जिसके बाद मामा-मामी को मामले की जानकारी दी। मुस्लिम युवक द्वारा हरकत की जानकारी पर परिजनों के साथ क्षेत्रीय सैकड़ो लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी युवक भाग निकला। घटना के बाद दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। इस बीच छात्रा के समर्थन में आई भीड़ ने आरोपी के घर पथराव कर दिया। 

भीड़ के आगजनी की कोशिश से पहले पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए लोगों को शांत कराया और कार्यवाही का आश्वासन दिया। सीओ कल्याणपुर संजीव कुमार दीक्षित ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल जांच व 164 के बयान दर्ज कर फरार आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More