BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण का प्रयास

मथुरा। 11 सितम्बर को लोक अदालत का आयोजन हो रहा है। लोक अदालत में अधिक से अधिक मुकदमों का निस्तारण किया जा सके इसके लिए तैयारी की जा रही है। जनपद न्यायाधीश विवेक संगल के मार्ग दर्शन में ए.डी.आर भवन जनपद न्यायालय एक बैठक का आयोजन किया गया।

जिसकी अध्यक्षता अपर जनपद न्यायाधीश और नोडल अधिकारी  राष्ट्रीय लोक अदालत मथुरा देवकांत शुक्ला ने की। संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सोनिका वर्मा ने किया।


  बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक केनरा बैंक, जिला कार्डिनेटर एसबीआई के साथ साथ ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, आर्यावर्त बैंक, बैंक आफ इंडिया, बैंक आफ बडौदा आदि के कार्डिनेटर, प्रबंधक और अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में बैंक अधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण् पर चर्चा की गई तथा उम्मीद की गई कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकतम वादों को चिन्हत करते हुए उनका निस्तारण कराए जाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

बैंक अधिकारियों द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि उनके द्वारा लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराया जाएगा। बैठक में उपस्थित बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बैंक वादों से संबंधित नोटिस तैयार कर कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में सूची सहित प्रस्तुत करें।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More