BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बाहुबली: द कन्क्लूजन का ट्रेलर, नहीं मिला जवाब कटप्पा ने क्यों मारा

बाहुबली: द कन्क्लूजन का ट्रेलर, नहीं मिला जवाब कटप्पा ने क्यों मारादर्शकों की जिज्ञासाओं और उम्मीदों को बाहुबली-2 के ट्रेलर ने पूरी तरह से तोड दिया है। पिछले दो साल से अपने सवाल का जवाब तलाश रहे दर्शकों को उस वक्त निराशा हाथ लगी जब उन्होंने आज जारी किए गए बाहुबली: द कन्क्लूजन का ट्रेलर देखा। ट्रेलर में निर्माता निर्देशक ने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया है कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। ट्रेलर को निर्माताओं ने तेलुगू, हिंदी और तमिल में रिलीज किया है। ट्रेलर में फिल्म के सभी मुख्य किरदार नजर आ रहे हैं। वहीं राणा दग्गुबाती और प्रभास के बीच लडाई के साथ ही अनुष्का शेट्टी और बाहुबली के बीच प्यार को भी बखूबी दिखाया गया है। राजमाता शिवगामी देवी भी ट्रेलर के शुरुआत में नजर आती हैं। पहली फिल्म की तरह ही इसके दूसरे भाग में भी सैट काफी भव्य हैं। इस फिल्म को पिछली फिल्म से ज्यादा भव्य तरीके से फिल्माया गया है। ट्रेलर की शुरुआत में अमरेंद्र बाहुबली महिष्मति की असंख्य प्रजा का राजमाता को साक्षी मानकर ध्यान रखने की प्रतिज्ञा लेते हुए दिखता है। वहीं आगे कटप्पा पीछे से बाहुबली को मारते हुए दिख रहा है। इसके बाद थोड़ा फ्लैशबैक दिखाया गया है। एक सीन में बाहुबली कटप्पा से कहते हैं कि आपके होते हुए मुझे कोई नहीं मार सकता मामा। लेकिन अफसोस कि लोगों को अपने सवाल का जवाब नहीं मिला और अब फिल्म देखने के बाद ही उन्हें इसका चलेगा क्योंकि ट्रेलर में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है। ‘बाहुबली : द कन्क्लूजन’ में दिखाया गया है कि किस तरह से बाहुबली ऊंचाइयों तक पंहुचा और कैसे उसके वफादार कटप्पा ने उसे मौत के घाट सुला दिया। फिल्म के निर्माता ट्रेलर से पहले ही फैंस के लिए इसके मोशन पोस्टर्स और टीजर जारी कर चुके। ट्रेलर में फिल्म की कुछ ऐसी झलकियां दिख रही हैं जिससे लोगों को इस रहस्य से पर्दा उठाने में मदद मिलेगी। फिल्म का निर्देशन एस. एस. राजमौली ने किया है। फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबाती, तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी, सत्यराज और राम्या कृष्णन जैसे सितारे हैं। यह फिल्म 28 अप्रैल, 2017 को रिलीज होगी।

साभार-khaskhabar.com

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More