BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

‘गोलमाल अगेन’ स्टार कास्ट की पहली झलक

‘गोलमाल अगेन’ स्टार कास्ट की पहली झलकशाहरुख खान के साथ दिलवाले बनाने के बाद निर्देशक रोहित शेट्टी फिर से अजय देवगन के पास लौटे और अपनी चर्चित सफल सीरीज ‘गोलमाल’ की चौथी कडी का निर्माण किया। ‘गोलमान अगेन’ के नाम से आ रही इस फिल्म के निर्माण में अजय देवगन और शेट्टी दोनों एक साथ हैं। आज रोहित शेट्टी का जन्म दिन है। इस विशेष दिन पर अजय देवगन ने गोलमाल अगेन की स्टार कास्ट का फोटो करते हुए रोहित को जन्मदिन की बधाई दी है। गोलमाल अगेन की स्टार कास्ट के फस्र्ट लुक में अजय देवगन, तब्बू, परिणीति चोपडा, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपडे और रोहित शेट्टी नजर आ रहे हैं। 

 

पहले इस फिल्म के लिए करीना कपूर को लिया गया था, लेकिन मां बनने के कारण उन्होंने इस फिल्म से अपना नाम वापस ले लिया। उनके स्थान पर रोहित शेट्टी ने परिणीति चोपडा को चुना। फिल्म में अजय देवगन के कहने पर तब्बू को जोडा गया है। तब्बू और अजय देवगन ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। पहले यह फिल्म इस वर्ष दीवाली के मौके पर प्रदर्शित होने वाली थी, लेकिन अचानक से रजनीकांत ने अपनी बहुचर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्म 2.0 को इस दीवाली पर प्रदर्शित करने की घोषणा की जिसके चलते रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म को आगामी वर्ष 2018 में गणतंत्र के मौके पर प्रदर्शित करने की योजना बनाई। अब यह फिल्म 26 जनवरी वाले सप्ताह में प्रदर्शित होगी। साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More