BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

प्रियंका को बच्चे पसंद है, लेकिन प्यार की तलाश नहीं

प्रियंका को बच्चे पसंद है, लेकिन प्यार की तलाश नहींभारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि उनका जीवन खुशियों से भरा हुआ है और वह किसी के प्यार की तलाश में नहीं हैं। वेबसाइट डेलीमेल डॉट को डॉट यूके के मुताबिक, मैरी क्लेयर पत्रिका के एक साक्षात्कार में 34 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि उनका मानना है कि जीवन में प्यार स्वाभाविकता से आता है। प्रियंका ने कहा, मैं प्यार की तलाश में नहीं हूं। मैं इसमें भरोसा नहीं करती। मेरे जीवन में अब तक तमाम निर्बाध क्षणों से सजा हुआ है, इसलिए मेरा मानना है कि जब चीजें अच्छी हैं तो उसमें पेंच क्यों किया जाए? यहां तक कि प्रियंका खुद को खूबसूरत भी नहीं मानतीं। किशोरावस्था में उनकी मां ने उन्हें मिस इंडिया प्रतियोगिता में प्रवेश कराया, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की। प्रियंका ने बॉलीवुड में करियर बनाने के बाद अमेरिका का रुख किया, जहां उन्होंने क्वांटिको से सराहना प्राप्त की। भारत में स्टार वल्र्ड और स्टार वल्र्ड एचडी पर इसका प्रसारण होता है। वह फिलहाल बेवॉच के रीमेक के लिए तैयार हैं। बाजीराव मस्तानी की अभिनेत्री को बच्चे काफी पसंद हैं। उन्होंने कहा, मुझे बच्चों से बहुत प्यार है। मैं बड़ों की तुलना मैं उनका साथ अधिक पसंद करती हूं। साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More