BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

मांग बढी,सोना-चांदी के भाव चढे

मांग बढी,सोना-चांदी के भाव चढेनई दिल्ली । वैश्विक तेजी के बीच स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरूवार को सोने के भाव 75 रूपये की तेजी के साथ 29,700 रूपये प्रति दस ग्राम हो गये। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढने से चांदी के भाव 200 रूपये की तेजी के साथ 43,200 रूपये प्रति किलो तक जा पहुंचे। बाजार सूत्रों के अनुसार डॉलर कमजोर पडने से विदेशों में सोने की मांग बढ गयी। इसका असर स्थानीय बाजार धारणा पर पडा। सिंगापुर में सोने के भाव 0.18 प्रतिशत बढकर 1235.40 डॉलर और चांदी के भाव 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 17.95 डॉलर प्रति औंस हो गए। शादी, विवाह वालों की मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली के कारण भी तेजी को बल मिला। गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 24,500 रूपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बने रहे। चांदी तैयार के भाव 200 रूपये की तेजी के साथ 43,200 रूपये और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 115 रूपये चढकर 42,700 रूपये किलो बंद हुए। सीमित कारोबार के दौरान चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर 72,00 से 73000 रूपये प्रति सैकडा अपरिवर्तित बंद हुए।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More