BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

लुटेरों ने पशु व्यापारी को गोली मार किया घायल

लुटेरों ने पशु व्यापारी को गोली मार किया घायलबठिंडा। शहर में मंगलवार सांय थाना मौड़ के तहत माईसर खाना-गहरी बारा सिंगा सम्पर्क सडक़ पर पशु व्यापारी को मोटर साइकिल सवार लुटेरों ने गोली मार कर घायल कर दिया। 

जानकारी अनुसार आज हरियाणा के जिला फतेहाबाद के गांव बहवलपुर का पशु व्यापारी छिंदा राम आज अपने साथी के साथ बठिंडा के पास गांव बीबी वाला से पशु खरीद कर सम्पर्क सडक़ के रास्ते माईसर खाना-गरी बारा सिंगा रोड पर कार में जा रहा था तो उसे रास्ते में मोटर साइकिल सवार तीन युवकों ने रोक लिया व उनसे बातों में उलझाने लगे। इस पर छिंदा राम को कुछ शक हो गया कि युवक लुटेरे हो सकते हैं इसलिये वह अपने साथी के साथ कार में सवार हो गया व वह कार भगा कर जाने लगे तो मोटर साइकिल सवार युवकों में से एक ने उस पर गोली चला दी जो उसकी कोहनी पर लगी। 

इससे छिंदा राम घायल हो गया। थाना प्रभारी मौड़ इंस्पैक्टर शिव चंद अनुसार छिंदा राम को सिविल अस्पताल बठिंडा में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की दो पहलुयों से जांच की जा रही है कि यह मामला लूट का है या कोई रंजिश का। पुलिस सूत्रों अनुसार आशंका है कि गोली पिस्तौल से चलाई गई। हमलावर फरार हैं। साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More