देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
गत 25 जनवरी को प्रदर्शित हुई ऋतिक रोशन अभिनीत फिल्म ‘काबिल’ ने अपनी काबिलियत के बूते पर बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्राप्त कर ली है। यह फिल्म अब सौ करोड क्लब में शामिल होने की ओर अग्रसर है। आशा ही नहीं अपितु विश्वास है शनिवार को यह फिल्म इस आंकडे को छूने में सफल होगी। इसके साथ ही यह इस वर्ष की दूसरी और ऋतिक रोशन के करियर की चौथी ऐसी फिल्म है जो 100 करोड क्लब में शामिल होगी। ‘काबिल’ से पहले ऋतिक रोशन की अग्निपथ, कृष-3 और बैंग-बैंग ने बॉक्स ऑफिस पर इस आंकडे को छुआ है। काबिल ने बुधवार से रविवार तक पांच दिन में बॉक्स ऑफिस पर लगभग 52 करोड का कारोबार किया था। वीकडेज में फिल्म के कारोबार में कमी आई लेकिन स्थिर रहे। सोमवार से बुधवार तक काबिल ने बॉक्स ऑफिस पर 17.84 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। इस तरह यह फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर 85.30 करोड का कारोबार कर चुकी है। आगामी शनिवार 4 फरवरी तक इस फिल्म के 100 करोड के आंकडे को छूने का विश्वास है।
‘काबिल’ और ‘रईस’ को एक ही दिन प्रदर्शित होने का नुकसान हुआ है। नुकसान काबिल को ज्यादा हुआ है। फिल्म अभी तक सिनेमाघरों में दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। एकल सिनेमाघरों की बनिस्पत मल्टीप्लेक्स में इस फिल्म का कारोबार बेहतर है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
भारत का राजकोषीय घाटा अप्रैल-सितंबर में कम होकर वित्त वर्ष 25 के लक्ष्य का 29.4 प्रतिशत रहा
५२ अरब वर्ष एवं 84 लाख योनियों में भटकने के बाद मानव शरीर मिलता है
वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में 15 से 18 प्रतिशत रह सकता है कंपनियों का ऑपरेटिंग मार्जिन - रिपोर्ट