BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

शादी की पार्टी के दौरान दूल्हे की हुई दिल का दौरा पड़ने से मौत

शादी की पार्टी के दौरान दूल्हे की हुई दिल का दौरा पड़ने से मौतरुपनगर । रोपड़ जिले के गांव असरपुर में शादी के दूसरे दिन चल रही रिसेप्शन पार्टी के दौरान उसमें खुशियां मातम में बदल गई जब अचानक 27 साल उम्र के दूल्हे के दिल में दर्द होने से उसकी मौत हो गई।रोपड़ जिले के गांव असरपुर में शादी के दूसरे दिन चल रही रिसेप्शन पार्टी के दौरान उस में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया जब अचानक दूल्हे को दिल का दौरा पड़ गया और उसकी वहीं पर मौत हो गई। अपनी शादी के दूसरे दिन अपनी आंखों के सामने अपने पति की मौत देख नवविवाहित दुल्हन एकदम गुमसुम हो गई और धरती पर गिर पड़ी। सभी रिश्तेदारों और दोस्तों के पांव के नीचे से जमीन खिसक गई। लड़का गगनदीप सिंह के दिल में दर्द उठा और वह बेसुध होकर गिर पड़ा और खुशियों का माहौल गम में तब्दील हो गया . मरने वाले की पहचान गगनदीप सिंह सुपुत्र तरलोचन सिंह गांव असरपुर जिला रूप नगर की हुई है . मृतक दूल्हे के भाई जसविंदर सिंह ने भरे मन से हमें बताया कि उसके भाई गगनदीप सिंह का 2 दिन पहले 29 जनवरी को विवाह हुआ था और बारात नजदीक के ही काम में गई थी और दूसरे दिन रात को शादी की पार्टी चल रही थी और शगुन की रसम के दौरान हमारे सभी रिश्तेदार दोस्त dj पर नाच रहे थे अचानक गगनदीप के दिल में दर्द उठा और उसे तुरंत रोपड़ के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया मौत की सूचना मिलते ही पुलिस की तरफ से परिवारिक मेंबरों के बयानों के आधार पर धारा 174 की कारवाई करने लाश को पोस्टमार्टम करवाकर लाश वारिसों के हवाले कर दी गई।

शादी के दूसरे दिन अपने जवान बेटे की लाश देख कर मां बाप का रो रो कर बुरा हाल है तो नवविवाहित दुल्हन को इस कदर सदमा लगा कि उसको होश ही नहीं आ रही। शादी के समारोह में आए रिश्तेदारों को अब गगनदीप की अर्थी उठानी पड़ रही है . इस घटना से पूरे जिले में शोक की लहर फैल गई और लड़की के गांव में भी मातम का माहौल बन गया है 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More