BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सपा की पहली लिस्ट जारी, शिवपाल को जसवंत नगर से मिला टिकट

सपा की पहली लिस्ट जारी, शिवपाल को जसवंत नगर से मिला टिकटलखनऊ । अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा चुनावों के लिए आज सपा की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 191 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। अखिलेश की इस लिस्ट में चाचा शिवपाल का नाम भी है। शिवपाल यादव को जसवंत नगर से टिकट दिया गया है तो आजम खान को रामपुर से। लेकिन बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे का टिकट काट दिया गया है। नरेश अग्रवाल के बेटे नितिन अग्रवाल को भी टिकट दिया गया है। नितिन अग्रवाल को हरदोई से टिकट दिया गया है। आजम खान के बेटक अब्दुल्ला को स्वार से टिकट मिला है। इस लिस्ट में 191 उम्मीदवारों का नाम है। 

मुलायम करेंगे अखिलेश के लिए प्रचार:

सपा में पिता-पुत्र का झगडा भी सुलझ गया है। पिता मुलायम सिंह का कहना है कि पार्टी में सब ठीक है। एक अखबार को मुलायम सिंह ने बताया कि वे बेटे अखिलेश से नाराज नहीं है। मुलायम सिंह ने यह भी कहा कि वे चुनाव में अखिलेश के लिए प्रचार करेंगे। 

कांग्रेस के लिए 103 सीटें छोड सकती है सपा:

माना जा रहा है कि पहली लिस्ट जारी होने के बाद आज कांग्रेस और सपा के गठबंधन का भी ऐलान हो सकता है। सपा और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर बातचीत फाइनल स्टेज में हैं और लगभग अधिकांश मुद्दों पर सहमति बन गई है। सूत्रों की मानें तो समाजवादी पार्टी कांग्रेस के लिए 103 सीटें छोड सकती है।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More