BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

बेटी के जन्म पर लगाएंगे पौधे, विकसित होंगे बालिका उपवन

बेटी के जन्म पर लगाएंगे पौधे, विकसित होंगे बालिका उपवनबीकानेर । बेटी के जन्म की खुशी का इजहार अब उसके परिजनों के साथ-साथ जिला प्रशासन, चिकित्सक और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि पौधे लगाकर करेंगे। इसकी शुरूआत भी राष्ट्रीय बालिका दिवस (24 जनवरी) जैसे खास दिन से होगी। बालिका उपवन में लगाए गए इन पौधों की देखभाल बेटी के परिजनों और सरकारी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी। इस अभियान की पूर्व तैयारियों के संबंध में जिला कलक्टर वेदप्रकाश की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। जिला कलक्टर ने कहा कि कन्या जन्म को प्रोत्साहित करने तथा इसे एक उत्सव की भांति मनाने के उद्देश्य से यह नवाचार किया जा रहा है। राष्ट्रीय बालिका दिवस से इसकी शुरूआत होगी। इसके लिए जिला मुख्यालय पर पीबीएम और जिला अस्पताल में बालिका उपवन विकसित किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों से इसकी शुरूआत होगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी इसके प्रभारी होंगे।   

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More