BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

संगीतमय अमृत कथा में भक्ति से सराबोर हुए श्रोता

संगीतमय अमृत कथा में भक्ति से सराबोर हुए श्रोताबीकानेर । यहां गंगाशहर में बस स्टेण्ड के पीछे स्थित होटल मिलेनियम के प्रेक्षागृह में आयोजित तीन दिवसीय बाबा रामदेव की अमृतमयी 24 पर्चों की कथा व जीवन का संगीतमय कार्यक्रम बाबा की आरती व जोत के बाद संपन्न हुआ। जोत व आरती कथा के आयोजक रामदेव अग्रवाल रंगवाला व उनकी पत्नी श्रीमती सरलादेवी अग्रवाल, मधुसुदन, नरेश, संगीता, रितीका, मंजू अग्रवाल आदि ने कराई। इस मौके पर बीकानेर में नए वर्ष पर उन्नति व प्रगति की कामना की गई। लोकदेवता बाबा रामदेव की दिव्य तीन दिवसीय संगीतमय अमृत कथा के अंतिम दिन कोलकाता के पं. जय प्रकाश महाराज ने बाबा रामदेवजी के बाबा के विवाह के प्रसंगों को लोकगीत ‘विनायक, बाजै रे बाजै नोबत बाजै, आज आंगणै पधारो, बिरद, बधाओं, तोरण, घोड़ी, बनावो’ सुनाएं तब उपस्थित महिला श्रद्धालुओं ने भी स्वर-में स्वर मिलाकर तथा नृत्य कर भक्ति वातावरण को बढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि ‘म्हैतो कोरा राम पीर कहावा, थैतो पीरा रा पीर कहावो, थानै हिन्दू मुस्लिम धावै।’ उन्होंने चार पीर की कथा के माध्यम से कहा कि बाबा रामदेव ने साम्प्रदायिक सौहाद्र्र व आपसी भाईचारे तथा अछूत-छूत का भेद मिटाकर समानता व समता का संदेश दिया। छह शताब्दी से उनके संदेश आज भी प्रासंगिक हंै, इसलिए बाबा देव के रूणिचा व अन्य धाम पर भादवा व माघ मेले में ही नहीं पूरे वर्ष श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। सच्चे मन से बाबा की स्तुति वंदना व पूजा अर्चना करने वालों के बाबा कार्य सिद्ध करते हंै। कार्यक्रम में सूरत के पूर्व विधायक धीरू भाई गजेरा भी शामिल हुए। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More