देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
भरतपुर । मथुरा गेट थाना क्षेत्र में एक विवाहिता से मारपीट कर फिनाइल पिलाने का मामला सामने आया है। महिला को उसके परिजनों ने जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीडि़ता की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार भरतपुर के बुद्ध की हाट निवासी एक युवती की शादी गोपालगढ़ निवासी युवक से करीब 5 वर्ष पूर्व हुई थी। युवती की मां ने बताया कि उसका दामाद राहुल उसकी पुत्री को आए दिन परेशान करता रहता है। पहले भी उसका काफी विवाद हो गया था। बाद में राजीनामे के बाद युवती को उसके ससुराल भेजा गया, लेकिन उसका पति दहेज की मांग को लेकर उससे मारपीट करता रहा। इस बार उसके पति ने उसे फिनाइल पिलाकर मारने की कोशिश की। इस पर उसकी पुत्री ने उन्हें फोन पर इसकी सूचना दी। बाद में उसे जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
पुष्य नक्षत्र में पिलाई बच्चों को आयुर्वेदिक औषधि
अगनपुरा में जीते प्रधान समर्थकों के साथ मारपीट
दुकानदार से मारपीट की घटना में मेयर से मिले व्यापारी नेता