BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में सीआईए इंचार्ज सहित दो निलंबित

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में सीआईए इंचार्ज सहित दो निलंबितपलवल । लोगों की सुरक्षा का जिम्मा जिन लोगों पर हो और वही लोग अपराध में संलिप्त पाए जाएं तो लोगों का व्यवस्था पर भरोसा कैसे रह सकता है। एक ऐसा ही मामला हरियाणा के पलवल से सामने आया है। नाबालिग लडकी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाना और तीन महीनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म के मामले में आरोपी होडल अपराध जांच शाखा प्रभारी उपनिरीक्षक अब्बास खान और ईएएसआइ रज्जाक खान को निलंबित कर कर दिया गया है। वहीं, मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी होडल निवासी जवाहर को महिला थाना पुलिस ने एक दिन की रिमांड समाप्त होने पर शुक्रवार को दोबारा अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे फिर से दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

पूछताछ के दौरान सामने आया कि फरीदाबाद के सारन गांव में आरोपी जवाहर की बुआ के घर देशवती ने पीडिता को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया था, जिसके बाद जवाहर की बुआ के लडके ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर शाम देशवती को भी गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आपको बता दें कि एक युवती ने पुलिस में शिकायत दी थी कि होडल निवासी जवाहर ङ्क्षसह एक शराब के ठेके पर काम करता है। करीब तीन माह पूर्व जवाहर उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसे दो माह तक नांगल जाट में अपनी बहन, फिर दोस्त के घर गांव गौडोता और फरीदाबाद में अपनी बुआ के घर ले जाकर दुष्कर्म किया था। वहां उसकी बुआ के लडके सचिन ने भी पीडिता के साथ दुष्कर्म किया था। 24 दिसंबर को किसी तरह वह आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंच गई।   

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More