BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

सोमाली लुटेरों ने 11 नाविकों के साथ भारतीय जहाज को किया अगवा

सोमाली लुटेरों ने 11 नाविकों के साथ भारतीय जहाज को किया अगवामुंबई । 11 नाविकों के साथ एक भारतीय जहाज का सोमाली के समुद्री लुटेरों ने अपहरण कर लिया है। सोमवार को नौका-चालकों के संघ के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भारतीय राष्ट्रीय नाविक संघ के महासचिव अब्दुल गनी सेरंग ने आईएएनएस को बताया कि जहाज अल कौसर को दुबई से यमन के अल मुकाला बंदरगाह ले जाया जा रहा था, जिसमें कुछ खाने-पीने का सामान था। इस जहाज का अपहरण कर लिया गया। उन्होंने कहा कि जहाज में मुंबई के मांडवी के रहने वाले कई नाविक थे, लेकिन एनयूएसआई को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वे व्यापारिक बेड़े का हिस्सा थे या नहीं।

सेरंग ने बताया कि द शो नामक जहाज के मास्टर ने दुबई के नौसेना अधिकारियों और मालिकों को सूचित किया था और इस जहाज और नाविकों को सुरक्षित लुटेरों से छुड़ाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सेरंग ने बताया कि भारत के विदेश मंत्रालय के साथ उसके समकक्ष तमाम अफ्रीकी देशों के मंत्रालयों को भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने इस घटना से अवगत करा दिया गया है और वे इन सुरक्षा प्रयासों में मदद कर रहे हैं।

सेरंग ने इस अपहरण की घटना को निराशाजनक बताया, खासकर कुछ समय से इस तरह के सुमद्री लुटेरे भारत और अन्य देशों के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुद्री मार्गो पर जागरूक रहने का कारण बने हैं।    

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More