BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : अगवा कर ले गया साधु वेशधारी

मथुरा। परिवार का पेट पालने के लिये मध्य प्रदेश से घर छोड कर दो वर्षो से गोवर्धन में मजदूरी कर रहे दंपति का 12 वर्षीय पुत्र अगवा हो गया। पुत्र के अपहरण से पूरा परिवार सदमे में है। पीडित की तहरीर पर थाना पुलिस ने नामजद साधू वेशधारी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। मगर 72 घंटे वाद भी किशोर बरामद नहीं हुआ है।


  मऊ मध्य प्रदेश निवासी भोले दो वर्ष पूर्व अपनी आजीविका के लिये घर छोडकर गोवर्धन में अपने साले जीतू के पास आकर मजदूरी कर रहा था। पत्नी व तीन बच्चांे सहित पूरा परिवार किराये के मकान में रह रहा था। वहीं पर निकट में रह रहे एक साधू वेशधारी का भी आना जाना उनके यहां रहा।

आरोप है कि साधू वेशधारी 12 वर्षीय बेटे लछमन से ही बात करता था। मगर लाकडाउन में मजदूरी न मिलने व किराया न चुका पाने पर किराये का मकान खाली करना पडा तथा कस्बा के  डीएवी इण्टर कालेज के पास रह रहे साले जीतू बौना के पास रहने लगे।

साधू वेशधारी उसके साले के घर पर भी आने लगा तो भोले की पत्नी ने उस साधू को वहां आने से मना कर दिया। भोले ने बताया कि शुक्रवार सुबह उसने साइकिल लेकर अपने बेटे लछमन को बाजार चीनी लाने भेजा तथा तभी से उसका बेटा व साइकिल लापता है।

शाम को साधू के मोबाइल पर बात करने पर पता चला कि बेटा लछमन उसी के साथ है मगर साधू कोई संतुष्टिदायक जबाव नहीं दे पा रहा था। इसके बाद से उसका मोबाइल स्विच आफ हो गया।

पीडित परिवार ने शनिवार को घटना की जानकारी थाना पुलिस की दी तथा पीडित भोले के साले जीतू की तहरीर पर थाना पुलिस ने साधू वेशधारी के विरूद्ध किशोर को अगवा कर ले जाने की नामजद रिपोर्ट दर्ज करते हुये कार्यवाही शुरू कर दी। दूसरी ओर पीडित परिवार का बुरा हाल है।

किशोर लछमन की मां फूला , पिता भोले , छोटी वहिन मानसी व छोटा भाई भरत सहित बूढी नानी सुखदेवी लछमन की याद मै रो रोकर परेशान है। पुलिस के अनुसार लापता किशोर की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्चे की बरामदगी के प्रयास जारी है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More