BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

121 किस्म के फलों वाला आम का पेड़ लोगों के लिए बना अजूबा

पूरी दुनिया में आम के कई किस्म पाए जाते हैं। हमारे देश में भी कई राज्य खास किस्म के आम के लिए प्रसिद्ध हैं। लेकिन क्या कभी ऐसा पेड़ देखा है, जिस पर सभी किस्म के आम एक साथ फलत हों। जी हां, ये सच है..
 
 
एक पेड़ पर 121 किस्म के आम
 
फलों के राजा आम के जबरदस्त पैदावार के लिए पूरी दुनिया में मशहूर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक ऐसा अनोखा पेड़ है, जिस पर दो-चार नहीं बल्कि 121 किस्म के आम आते हैं। करीब 10 साल की मेहनत से तैयार हुए आम का अनोखा पेड़, इन देश में चर्चा का विषय बना हुआ है।
 
 
15 साल पुराना है आम का पेड़
 
ये आम का पेड़ कंपनी बाग इलाके में हैं और करीब 15 साल पुराना है। बागवानों ने करीब पांच साल पहले इस अनोखे प्रयोग की शुरुआत की थी। इसका मकसद आम की नई किस्में विकसित करना और उनके स्वाद के साथ प्रयोग करना था। बागवानी प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र के तत्कालीन संयुक्त निदेशक राजेश प्रसाद ने एक के पेड़ पर आम की 121 किस्में लगाई हैं। दरअसल राजेश प्रसाद ने आम के एक ही पेड़ पर 121 किस्म के आम की कलम लगाई और कुछ दिन तक इसकी विशेष तौर पर देख-रेख की गई। 
 
 
पेड़ आने वाले आम के किस्म
 
इस आम के पेड़ पर सहारनपुर अरुण, सहारनपुर वरुण, सहारनपुर सौरभ, सहारनपुर गौरव, सहारनपुर राजीव, लखनऊ सफेदा, टॉमी ऐट किंग्स, पूसा सूर्या, कलमी मालदा, बांबे, स्मिथ, मैंगीफेरा जुलानिया, गोला बुलंदशहर, दशहरी, लंगड़ा, चौसा, रामकेला, आम्रपाली, देवबंद समेत 121 किस्म के आम फलते हैं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More