BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

इन फलों के सेवन से बढ़ती है सेक्स ड्राइव, उपयोग करके देखिए

रिलेशनशिप का एक महत्वपूर्ण हिस्सा सेक्स है जो साथी से नजदीकियों और दूरियों को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अक्सर यह देखा और महसूस किया जाता है कि समय के साथ सेक्स लाइफ का रोमांच खत्म हो जाता है। खासतौर से पुरुषों की सेक्स ड्राइव में कमी इसका कारण बनती है। पुरुषों को अपनी सेक्स ड्राइव बढ़ाने के लिए अपने आहार में कुछ ऐसे फलों को शामिल करना चाहिए जिनको खाने से सिर्फ उनकी सेहत सुधरेगी अपितु जो सेक्स परफॉर्मेंस बढ़ाने का काम करेंगे। ये फल इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या में भी लाभदायक साबित होते हैं। आइए डालते हैं एक नजर उन फलों पर—
केला
केला एक ऐसा फल है जो बड़ी आसानी से मिल जाता है। विटामिन बी से भरपूर ये फल स्टैमिना बढ़ाने का काम करता है। केला खाने से सेक्स परफॉर्मेंस बेहतर होती है साथ ही यह तनाव को भी कम करता है। केले में पाया जाने वाला पोटैशियम सेक्स हार्मोन बढ़ाने का काम करता है।
सेब
सेब यौन इच्छा बढ़ाने में काफी फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाले पॉलीफेनॉल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं जिससे सेक्सुल फंक्शन ज्यादा बेहतर होता है। सेब शरीर में फिटेस्ट्रोजेन सेक्स हार्मोन को बढ़ाने का काम करता है।
नींबू
नींबू में खूब सारा विटामिन सी पाया जाता है। ये मूड अच्छा करने के साथ सेक्स ड्राइव बढ़ाता है। नींबू में पाए जाने वाले कंपाउंड हाई ब्लड प्रेशर कम करते हैं। इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या आमतौर पर हाई ब्लड प्रेशर से ही जुड़ी होती है। इस तरह नींबू अप्रत्यक्ष रूप से इरेक्टाइल डिसफंक्शन को सुधारता है। हाई ब्लड प्रेशर के अलावा इरेक्टाइल डिसफंक्शन ज्यादा बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज की वजह से भी होता है। हर दिन नींबू के सेवन से इन दोनों चीजों को कंट्रोल कर सेक्स ड्राइव आसानी से बढ़ाई जा सकती है।
तरबूज
इन फलों की सूची में सबसे पहला नाम तरबूज का आता है। तरबूज को नेचुलर वियाग्रा भी कहा जाता है। इसमें खूब सारे एंटीऑक्सीडेंट्स और अमीनो एसिड होते हैं जो ब्लड फ्लो को सुधारने का काम करते हैं। तरबूज में पाया जाने वाला सिट्रूलीन रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखता है जिससे इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या कम होती है। सिट्रूलीन में इरेक्टाइल डिसफंक्शन को सुधारने की क्षमता होती है।
चकोतरा
सिट्रस फलों में चकोतरा सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाले कई तत्व दवा की तरह काम करते हैं। वियाग्रा में पाए जाने वाला सिल्डेनाफिल इनग्रेडिएंट पुरुषों के शरीर में आसानी से अवशोषित नहीं होता है। लेकिन अगर इसके साथ चकोतरा भी खाया जाए तो इसके बेहतरीन परिणाम मिलते हैं। चकोतरा खाने से सिल्डेनाफिल आसानी से खून में मिल जाता है।
कीवी
कीवी में संतरे से ज्यादा विटामिन सी होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन-ई और सेरोटोनिन भी भरपूर मात्रा में होता है। एक स्टडी के मुताबिक कीवी इरेक्टाइल डिसफंक्शन के इलाज में इस्तेमाल टाडालाफिल दवा के नकारात्मक प्रभावों को कम करता है। कीवी इम्यूनिटी बढ़ाने में भी बहुत फायदेमंद है।
अनार
अनार खाना हर किसी को पसंद नहीं होता है लेकिन ये फल हर तरह के पोषक तत्वों से भरा हुआ है। वैसे तो अनार हीमोग्लोबिन बढ़ाने और ब्लड फ्लो को सुधारने के लिए जाना जाता है लेकिन स्टडीज के मुताबिक ये इरेक्टाइल डिसफंक्शन के इलाज में भी फायदेमंद है। एक सर्वे के मुताबिक एक ग्लास अनार का जूस पीने वाले पुरुषों ने सेक्स ड्राइव के मामले में बेहतर अनुभव किया। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स पुरुषों के लिए फायदेमंद हैं।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More