BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

देश में टेलीफोन उपभोक्ता मार्च में बढक़र 120.6 करोड़

नई दिल्ली। भारतीय दूर संचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल मार्च के अंत में देश में टेलीफोन उपभोक्ताओं की संख्या 120.6 करोड़ से ज्यादा हो चुकी थी। ट्राई के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में भारत में 117.98 करोड़ टेलीफोन उपभोक्ता थे। इस तरह मार्च में टेलीफोन उपभोक्ताओं की आबादी में मासिक 2.24 फीसदी वृद्धि हुई। 

 

शहरी क्षेत्र में फरवरी में 66.96 करोड़ टेलीफोन उपभोक्ता थे जो बढक़र मार्च में 68.16 करोड़ हो गए। 

 

वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में फरवरी में टेलीफोन उपभोक्ताओं की आबादी 51.02 करोड़ थी जो मार्च में बढक़र 52.46 करोड़ हो गई। 

 

भारत में दूरभाष घनत्व फरवरी में 90.89 था जो मार्च में बढक़र 92.84 हो गया। 

 

वायरलेस (जीएसएम, सीडीएमए और एलटीई) उपभोक्ताओं की कुल संख्या फरवरी में 115.68 करोड़ थी जो मार्च में बढक़र 118.34 करोड़ हो गई। इसमें मासिक 2.29 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। 

 

वायरलेस टेली डेंसिटी (बेतार दूरभाष घनत्व) 89.12 से बढक़र 91.09 हो गया। मगर लैंडलाइन फोन उपभोक्तओं की आबादी फरवरी के 229.7 लाख से घटकर मार्च में 228.1लाख रह गया। 

 

साभार-khaskhabar.com 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More