देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल हयात में पिस्टल लहराकर धमकाने के मामले में आरोपी आशीष पांडे को राहत मिली है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने बसपा के पूर्व सांसद राकेश पांडे के बेटे आशीष पांडे को जमानत दे दी है।
गुरूवार को ही फाइव स्टार होटल हयात में गुंडागर्दी करने वाले आशीष पांडे के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई थी। पटियाला हाउस कोर्ट ने 50 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दी है।
साथ ही कोर्ट ने आरोपी को निर्देश दिया है कि जब भी उन्हें पुलिस जांच के लिए बुलाएगी उन्हें सहयोग करना पड़ेगा। गौलतलब है कि 14 अक्टूबर को दिल्ली में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाता एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में एक शख्स 5 स्टार होटल के बाहर बंदूक लहराता हुआ दिखाई दे रहा था। बाद में पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया था। बंदूक लहराने वाले शख्स की पहचान बसपा के पूर्व सांसद राकेश पांडे के बेटे आशीष पांडे के रूप में हुई थी।
इस घटना में दिल्ली पुलिस का कहना था कि उन्होंने खुद मामला दर्ज किया है। मामले में कोई शिकायत नहीं आई है। उन्होंने कहा, ‘हमने अज्ञात संदिग्ध के खिलाफ हथियार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।’ 15 अक्टूबर को हयात रीजेंसी होटल के सहायक सुरक्षा प्रबंधक ने इस संबंध में शिकायत की थी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन
हिमाचल जा रहे हैं तो पहले से करा लें होटल बुकिंग, नहीं ताे ठिठुरती ठंड में बितानी होगी रात !
वृंदावन के तीन मंजिला होटल में लगी भीषण आग, दो जिंदा जले