BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

‘यह उन चुनिंदा फिल्मों में से है, जिसमें काम करने में मुझे खुशी हुई’

मुंबई। अभिनेत्री यामी गौतम (Yami Gautam) को इस बात को लेकर गर्व है कि उन्हें फिल्म उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक का हिस्सा बनने का मौका मिला। यह फिल्म साल 2016 में उरी में हुए आतंकी हमले के बाद उसके जवाब में की गई कार्रवाई की कहानी बताती है। उन्होंने कहा, उरी से जुडक़र मुझे गर्व महसूस होता है। 

ऐसी फिल्म बेहद कम होती है और यह सिर्फ बॉक्स ऑफिस नंबर की बात और फिल्म के हिट हो जाने की बात नहीं, यह मान्यता और सम्मान पाने के बारे में भी है। यह उन चुनिंदा फिल्मों में से है, जिसमें काम करने में मुझे खुशी हुई। यामी ने इस फिल्म में एक खुफिया अधिकारी का किरदार अदा किया है। फिल्म को लेकर आदित्य धर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और विक्की कौशल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है।

यामी ने कहा, जब हम फिल्म को लेकर वर्कशॉप में थे, मैंने आदित्य से पूछा, मुझे और अधिक क्या करना चाहिए? मुझे क्या देखना चाहिए?, उसने मुझसे कहा, तुम कुछ भी देख सकती हो। मैं तुम्हें कुछ चीजे देखने के लिए बता सकता हूं, लेकिन बाहर से तुम्हें अपने किरदार को ढूंढने में मदद नहीं मिलेगी। तुम्हें यह तुम्हारे अंदर ही मिलेगा।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More